: नरसिंहगढ़ में श्री राम कथा का आयोजन जारी
Fri, Feb 14, 2025
नरसिंहगढ़ में श्री राम कथा का आयोजन जारी
दमोह।
नरसिंहगढ़ में चल रही श्री राम कथा के पांचवें दिवस कथा व्यास पं.नीलमणि दीक्षित ने उत्तरकांड की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उत्तरकांड की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास नीलमणि दीक्षित जी ने पांचवें दिवस की कथा में कहा की कछु राम गुण कहां हो बखानी अब का कहां हो तो कहो भवानी भगवान शंकर ने पार्वती जी से कहा की है भवानी मैं श्री राम जी के कुछ थोड़े से गुड बखान कर कहे अब और क्या कहूं श्री राम जी की मंगलमय कथा सुनकर पार्वती जी हर्षित हुई और अत्यंत विनम्र कोमल बानी से बोली के हे नाथमें धन हूं धन्य हूं धन हूं जो मैंने जन्म मृत्यु के भए को हरण करने वाली श्री राम भक्त के चरित्र सुन प्रभु में स्वच्छता नंद प्रभु श्री राम जी के प्रताप को जान गई आगे कथा व्यास ने कहा कि जो मनुष्य श्री राम जी के चरित्र को सुनते-सुनते तृप्त हो जाते हैं उन्होंने तो उसका विशेष रस जाना ही नहीं जो जीवन मुक्त महामुनि है देवी भगवान के गुण निरंतर सुनते रहते हैं हे नाथ आपने श्री रामचरितमानस का जो यह चरित्र कहा है यह कथा काग बिसुंड जी ने गरुण जी से कही थी आगे पार्वती जी ने भगवान शंकर से कहा कि हे नाथ कागबिसंड जी ज्ञानी एवं परम वैरागवान थे फिर उन्होंने कौवे की देहकिस कारण से पाई कथा संयोजक पूर्व विधायक अजय टंडन ने दमोह जिले के समस्त भक्तों से 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित कथा का धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
: जिसके जीवन में संयम नहीं उसका जीवन सार्थक नहीं- उपाध्याय रत्न विश्रुत सागर जी
Fri, Feb 14, 2025
जिसके जीवन में संयम नहीं उसका जीवन सार्थक नहीं- उपाध्याय रत्न विश्रुत सागर जी
दमोह। जिसके जीवन में संयम नहीं उसका जीवन सार्थक नहीं मनुष्य के जीवन में संयम उतना ही महत्वपूर्ण होता है जिस तरह गाड़ी में ब्रेक का महत्व होता है बिना ब्रेक की गाड़ी कोई काम की नहीं होती संयम दिवस मनाने और उसकी अनुमोदन करने से एक न एक दिन हमारे जीवन में भी संयम आ जाता है और हमें मोक्ष मार्ग की ओर ले जाता है संसार का वैभव संयम के सामने कुछ नहीं संयम की नोका से ही भवसागर को पार किया जा सकता ळें उपरोक्त विचार गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी ने गुरुवार शाम 19 वे गुरु उपकार दिवस पर अभिव्यक्ति किये। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर धर्मशाला में आज पूज्य उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी एवं मुनि श्री निर्वेद सागर जी का मुनि दीक्षा संयम दिवस भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य प्रयोग सागर जी महाराज का मंगल सानिध्य भी सभी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर गणाचार्य श्री विराग सागर जी एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की अष्ट द्रव्यों से पूजन की गई। सभी महिला मंडलों को बारी बारी से द्रव्य समर्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष श्री के प्राद प्रक्षालन का सौभाग्य मुनिश्री निर्वेद सागर महाराज के गृहस्थ जीवन के परिजनों को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य जबलपुर शिवनगर मंदिर समिति से आए भक्तजनों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रयोग सागर एवं मुंशी निर्वेद सागर महाराज ने भी अपने मंगल प्रवचनों में गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु का उपकार इस जीवन में तो क्या सात जन्मों में भी नहीं चुकाया जा सकता। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज की मौजूदगी रही।
: *भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने विद्याथियों से की परीक्षा पर चर्चा*
Wed, Feb 12, 2025
*भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने विद्याथियों से की परीक्षा पर चर्चा*
*दमोह* - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों छात्राओं से संवाद किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जे पी बी विद्यालय और शर्मा कोचिंग क्लासेस में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में टाइम मैनेजमेंट का महत्व समझाते हुए कहा 'सबके पास 24 घंटे हैं। कोई इधर उधर की बातों में इसे गंवा देता है। कोई अपने लक्ष्य पर केंद्रित होकर उसके लिए मेहनत करके अपना भविष्य बनाने में लगा लेते है, प्रधान मंत्री के पढ़ाई पर चर्चा को बच्चों ने उत्साह से सुना।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कि कहा कि जीवन अमूल्य है, अपना मूल्यांकन करते हुए सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करना चाहिए, हर पढ़ने वाले बच्चों को दिन में अधिकतम समय निकालकर अध्ययन करना चाहिए।
सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, स्कूल प्राचार्य और शिक्षक गण, कोचिंग सेंटर संचालक, उत्तम इंडिया, बृजेंद्र अहिरवार , राजुल चौराहा, राकेश लोधी उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह
प्रेषक
राघवेंद्र सिंह परिहार
जिला मीडिया प्रभारी दमोह