ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दतिया उपचुनाव: मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संभाला प्रचार मोर्चा, कई : दतिया उपचुनाव: मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संभाला प्रचार मोर्चा, कई गांवों में की जनसभाएं

Jankranti Express

Tue, Jul 21, 2026

.दतिया उपचुनाव: मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संभाला प्रचार मोर्चा, कई गांवों में की जनसभाएं

दतिया उपचुनाव: मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संभाला प्रचार मोर्चा, कई गांवों में की जनसभाएं

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में लगातार जनसंपर्क और जनसभाएं कर रहे हैं।

पार्टी द्वारा मंत्री लोधी को बसई मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत उन्होंने एक ही दिन में लखनपुर, जनकपुर, ठाकुरपुर, सतलोन, हिम्मतपुर, जैतपुर और बरधुवां सहित सात से अधिक गांवों में पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित किया। सभाओं में उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की तथा पार्टी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

दतिया उपचुनाव: मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संभाला प्रचार मोर्चा, कई गांवों में की जनसभाएं

प्रचार के दौरान मंत्री लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि धर्मेन्द्र सिंह लोधी जबेरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके समर्थकों के अनुसार, उनके कार्यकाल में क्षेत्र में निशुल्क नवोदय कोचिंग, नियमित जनसुनवाई, सड़क निर्माण, हर घर नल से जल योजना, खेल स्टेडियम, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सामुदायिक भवनों का निर्माण तथा बांदकपुर में प्रस्तावित जागेश्वर धाम कॉरिडोर सहित कई विकास कार्य किए गए हैं।

दतिया उपचुनाव: मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने संभाला प्रचार मोर्चा, कई गांवों में की जनसभाएं

दतिया उपचुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगातार जनसभाएं एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें