तेंदूखेड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ब : तेंदूखेड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बरसते पानी के बीच अंतिम संस्कार किए जाने का दावा कि
Jankranti Express
Tue, Jul 21, 2026
.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं, श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

तेंदूखेड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बरसते पानी के बीच अंतिम संस्कार किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो की सत्यता और स्थान की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता।
हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि मामला तेंदूखेड़ा नगर के चौराई क्षेत्र का है, जहां तीन वार्डों के लिए लगभग आठ वर्ष पहले स्वीकृत शांतिधाम (श्मशान घाट) का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि पक्के शेड और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को घंटों तक खुले में रुकना पड़ता है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार करना अत्यंत कठिन हो जाता है और यह स्थिति मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से लंबे समय से लंबित शांतिधाम निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
नोट: वायरल वीडियो के स्थान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता। यदि संबंधित प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या स्पष्टीकरण जारी किया जाता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन