ब्रेकिंग

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

दमोह: जबलपुर नाका के पास कॉलोनी में चोरी की दो वारदातें, बाइक सहित घर का सामान चोरी दमोह। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंत

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

.वन विभाग का अलंकरण समारोह: 64 वनपाल और 17 उपवनक्षेत्रपाल पदोन्नत, स्ट : .वन विभाग का अलंकरण समारोह: 64 वनपाल और 17 उपवनक्षेत्रपाल पदोन्नत, स्टार लगाकर किया सम्मानित दमोह। मध्यप्रदेश शासन की प

Jankranti Express

Wed, Jul 22, 2026

.वन विभाग का अलंकरण समारोह: 64 वनपाल और 17 उपवनक्षेत्रपाल पदोन्नत, स्टार लगाकर किया सम्मानित

दमोह। मध्यप्रदेश शासन की पदोन्नति प्रक्रिया के तहत वन विभाग दमोह में सोमवार को वन मंडल कार्यालय परिसर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में 64 वनपालों को पदोन्नत कर उपवनक्षेत्रपाल बनाया गया, जबकि 17 उपवनक्षेत्रपालों को अगले पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इसके अलावा 6 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला।

समारोह में वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, उपवनमंडल अधिकारी (एसडीओ) एम.डी. मानिकपुरी, एसडीओ प्रतीक दुबे (तेंदूखेड़ा), वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी, तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया तथा तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र गुर्जर सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डीएफओ ईश्वर जरांडे, एसडीओ एम.डी. मानिकपुरी और एसडीओ प्रतीक दुबे ने पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे कार्य और ईमानदार सेवा का ही परिणाम पदोन्नति होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ वन संरक्षण एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें।

पदोन्नत अधिकारियों ने विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनवर उल्ला खान ने किया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें