ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस, 25 : सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस, 25 हजार पदोन्नतियों पर दी बधाई

Jankranti Express

Wed, Jul 22, 2026

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस, 25 हजार पदोन्नतियों पर दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में विशेष पदोन्नति अभियान के तहत पुलिस विभाग में विभिन्न स्तरों पर लगभग 25 हजार पदोन्नतियां किए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। अपराधों पर सख्त नियंत्रण, बेहतर कानून-व्यवस्था और आमजन का पुलिस पर भरोसा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राजधानी से लेकर सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में मध्यप्रदेश को भी सफलता मिली है। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और पुलिस की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

नशा मुक्ति अभियान को मिले और गति

मुख्यमंत्री ने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान को लगातार आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग उच्च शिक्षा विभाग के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

उद्योगों को मिले प्रशिक्षित सुरक्षा स्टाफ

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विस्तार के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने एसआईएसएफ के माध्यम से उद्योगों और संस्थानों को लाइसेंसधारी सुरक्षा स्टाफ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

रिक्त पद जल्द भरें, बैगा-सहरिया-भारिया युवाओं को मिले अवसर

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में रिक्त पदों की नियमित डीपीसी कर समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने, बैकलॉग समाप्त करने और विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, सहरिया और भारिया के युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

बैठक में पुलिस हाउसिंग बोर्ड, पुलिस भर्ती, वाहनों की उपलब्धता, सीन ऑफ क्राइम जांच व्यवस्था तथा प्रत्येक जिले में गणतंत्र दिवस तक पुलिस बैंड तैयार करने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें