: 70 प्लस वालों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे-कलेक्टर श्री कोचर
Tue, Nov 5, 2024
कलेक्टर कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर यानी नीचे की मंज़िल पर कमरा नंबर 17 में कार्य दिवस के कार्यालयीन समय में रोजाना 70 प्लस वालों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे-कलेक्टर श्री कोचर
187 आवेदनों पर हुई जन सुनवाई
[video width="848" height="478" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/11/VID-20241105-WA0016.mp4"][/video]
वरिष्ठ नागरिक की सहूलियत के लिए पूरे सप्ताह भर कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में 70 साल से ऊपर के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे
: जहां सुरक्षा हो, पानी का प्रबंध हो तो पत्थर पर भी पौधा हो सकता है
Tue, Nov 5, 2024
जहां पर घेरा बंदी ना हो और पानी का प्रबंध ना हो, वहां पर
वृक्ष ना लगाये जायें-पंचायत मंत्री श्री पटेल
जहां सुरक्षा हो, पानी का प्रबंध हो तो पत्थर पर भी पौधा हो सकता है
दमोह : 03 नवम्बर 2024
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने जिले के विकासखण्ड बटियागढ़ के ग्राम मगरौन के समीप स्थित जरारूधाम गौ-अभ्यारण का भ्रमण किया और विगत वर्षो में लगाये गये पौधों का जायजा लिया। उन्होंने भ्रमण के दौरान पौधों के विकसित रूप को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा आगे आने वाले समय में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निश्चित किया गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंश्री श्री पटेल ने कहा मैं जब ग्रामीण विकास मंत्री बना तो मैंने पिछले तीन वर्ष के जब वृक्षारोपण के आंकड़े देखे थे तो वो आंकड़े मन को दुखी करने वाले थे, तब मैंने तय किया कि जहाँ पर घेरा बंदी न हो और पानी का प्रबंध ना हो, वहाँ पर वृक्ष न लगाए जायें। इस बार उसका प्रयोग हुआ तो उसका एक प्रयोग जरारूधाम अभयारण्य में हुआ। उन्होंने कहा मेरी मान्यता है की 5 हजार या 10 हजार पौधे एक जगह लगाये जाए, जहां जलस्रोत हो या किसी नदी के किनारा हो, जलस्रोत को मजबूती दी जाये। लेकिन जो पौधे लगें वे सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा जहाँ हम खड़े हैं 10 हजार पौधे हैं, जो जनपद बटियागढ़ का एक मात्र वृक्षारोपण है, जो जरारूधाम में हुआ है। ड्रिप का काम नर्मदा खंड सेवा संस्थान गौ-अभ्यारण जरारूधाम का संचालन करता है, उसने किया है, क्योंकि हमने पत्थरों पर जो वृक्ष उगाये हैं, यह 10 हजार इस बार का वृक्षारोपण है, जो सब सामने हरियाली देख रहे है, यह पिछले 2 साल के है। उसके पहले और जाएंगे 3 साल का, तो पत्थर पर वृक्ष दिखेंगे। उन्होंने कहा सबसे पहला वृक्षारोपण जिसने हम लोगों को संबल दिया वो एक दम सामने है, इसमें 4 साल में हमने कटहल का फल खाया, किसान होने के नाते मैं जानता हूँ कि ऐसा संभव नहीं है, लेकिन गौ-माता की समाधि और उसके ऊपर वृक्ष लगा देना यह प्रयोग भी बहुत सफल हुआ है।
पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा मैं मानता हूँ की जहाँ सुरक्षा हो, पानी का प्रबंध हो तो पत्थर पर भी पौधा हो सकता है, वृक्ष बन सकता है जिसका प्रमाण है, जिन वृक्षों के बीच में हम खड़े है, इस वर्ष का वृक्षारोपण है, सरकार भी 3 साल की गारंटी देती है, तो 3 साल ड्रिप लगाकर हम इसकी सुरक्षा करेंगे, जो पौधा सूखेगा, जो दो वर्ष पुराना होगा, तो दो वर्ष पुराना पौधा उसमें लगाकर उसको वृक्ष बनने का रास्ता तय करेंगे। मुझे लगता है की कुछ साल बाद यह बेहतरीन उद्यान होगा, ऐसा मेरा विश्वास है
: राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम खडेरी में छात्र-छात्राओं को की साइकिल वितरित
Tue, Nov 5, 2024
राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम खडेरी में छात्र-छात्राओं को की साइकिल वितरित
साइकिल पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे
बटियागढ़= प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल आज पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरबना और खडेरी पहुंचे। श्री पटेल केरबना में ग्रामीणों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ेरी पहुंचकर नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विद्यालय के 75 छात्र-छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा सरकार किसानों से लेकर हर वर्ग के लोगों को पात्रता के अनुसार सुविधा मुहैया करा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, सुविधा से स्कूल जा-आ सके इसकी भी पूरी व्यवस्था सरकार ने की है। उन्होंने कहा साइकिल का वितरण किया गया है अब छात्र-छात्राएं साइकिल से विद्यालय आ और जा सकेंगी। उन्होंने छात्रों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा बेटियां अच्छा पढ़े लिखे, अच्छे नंबर लाएं और अपने माता-पिता परिवार, ग्राम, जिले तथा प्रदेश में अपना नाम रोशन करें।
इस अवसर पर कपिल शुक्ला, महेश पटेल, अरविंद पटेल, वेद राम पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर कारपेंटर, गोविन्द पटेल, जितेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, ,प्रभारी प्राचार्य संदीप प्रजापति, शिक्षक के के चौरहा, जितेंद्र अहिरवाल, गोविंद विश्वकर्मा, रतन कुमार अहिरवार एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही