: सिक्कों से खेलते बच्चे, शिक्षा का सपना अधूरा
Sat, Nov 9, 2024
सिक्कों से खेलते बच्चे, शिक्षा का सपना अधूरा
गाँव सगौरिया के बच्चों का भविष्य शिक्षा के अभाव में अंधकारमय
विनोद कुमार जैन, बक्सवाहा
जनपद शिक्षा केन्द्र बक्सवाहा के सगौरिया गाँव की तस्वीरें शिक्षा के बुनियादी अधिकार की विडंबनापूर्ण कहानी बयां करती हैं। यहाँ के बच्चों का जीवन स्कूल से कोसों दूर है, और उनके दिन सिक्कों से खेलने में गुजरते हैं, मानो शिक्षा उनके लिए महज एक सपना हो। गाँव के कई बच्चे, जिनकी उम्र 6 से 11 वर्ष है, स्कूल की सुविधा के बिना अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं। इन बच्चों में से भरत आदिवासी (पिता: हीरा आदिवासी), सरस्वती आदिवासी (पिता: पुन्ना आदिवासी), घनश्याम आदिवासी (पिता: दम्मू आदिवासी), और कविता यादव (पिता: जाहर यादव) जैसे मासूम हैं, जो खेल में समय बिता रहे हैं, जबकि उनका जीवन शिक्षा की राह तकते हुए ठहर सा गया है।
दूरस्थ स्कूल और कठिन रास्ते - बड़ी बाधा
सगौरिया गाँव में लगभग 65 परिवारों की आबादी करीब 300 के आसपास है। निकटतम प्राथमिक स्कूल गाँव से पाँच किलोमीटर दूर स्थित है, जिसके लिए बच्चों को कठिन पहाड़ी और घने जंगल की राह तय करनी पड़ती है। वर्ष 2015 में गाँव का प्राथमिक स्कूल बंद होने के बाद से बच्चों की शिक्षा का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव और बंद स्कूल के कारण उनके प्रयास विफल हो जाते हैं।
समिति की रिपोर्ट - बच्चों के विकास पर संकट
जनपद शिक्षा केंद्र बक्सवाहा द्वारा गठित एक समिति ने 29 अक्टूबर 2024 को सगौरिया गाँव का दौरा किया। सर्वेक्षण में पाया गया कि गाँव में कुल 45 बच्चे स्कूल जाने के योग्य हैं, पर शिक्षा के अभाव में उनका विकास अवरुद्ध हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पाँच बच्चों के पास समग्र आईडी नहीं है, फिर भी वे शिक्षा के अधिकारी हैं। समिति ने गाँव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना का सुझाव दिया है ताकि बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिले और उनका भविष्य सुधर सके।
प्रशासन से ग्रामीणों की माँग
सगौरिया के ग्रामीण, जैसे हरीराम यादव, हरिनारायन अहिरवार, अर्जुन आदिवासी, और कशीराम आदिवासी, ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गाँव में प्राथमिक विद्यालय खोला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का भविष्य अंधकार में न जाए, इसके लिए समाज और प्रशासन दोनों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
बीआरसीसी का आश्वासन
बक्सवाहा के बीआरसीसी चंद्र विजय सिंह बुंदेला ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर सभी आवश्यक कार्यवाहियाँ पूरी कर जिला कार्यालय को भेज दी गई हैं। जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, प्राथमिक विद्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
सगौरिया के दम्मू आदिवासी, जाहर आदिवासी, अच्छेलाल, हरिकिशन आदिवासी, और भागवत आदिवासी जैसे ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की यह स्थिति प्रशासन से सवाल पूछती है कि आखिर कब तक ये मासूम बच्चे सिक्कों से खेलते रहेंगे? शिक्षा विभाग से अपेक्षा है कि जल्द ही ठोस कदम उठाकर इन बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्रदान किया जाए ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
: *ई-सेवा केंद्र जिला न्यायालय का न्यायमूर्ति जबलपुर ने किया लोकार्पण*
Sat, Nov 9, 2024
*ई-सेवा केंद्र जिला न्यायालय का न्यायमूर्ति जबलपुर ने किया लोकार्पण*
दमोह। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी जी पहुंचे न्यायालय दमोह, ई- सेवा केंद्र जिला न्यायालय दमोह का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आनंद कुमार तिवारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दमोह,माननीय न्यायाधीश गण के अलावा,डीपीओ, एडीपीओ, कमलेश भारद्वाज अध्यक्ष/ जिला अधिवक्ता संघ और समस्त अधिवक्ता संघ, रजनीश चौरसिया,एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार आनंद राज के अलावा और भी पुलिस अधिकारी गण मौजूद।
: नवनिर्मित दो उप स्वास्थ्य केन्द्रों का मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया लोकार्पण
Sat, Nov 9, 2024
नवनिर्मित दो उप स्वास्थ्य केन्द्रों का मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया लोकार्पण
जबेरा विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन ने अपनी विधानसभा जबेरा के जनपद जबेरा अंतर्गत ग्राम दुखानी एवं कुसमी मानगढ़ में 49,49 लाख रुपये की लागत नव निर्मित दो उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इन भवनों में एक प्रसव कक्ष,एक वार्ड, ओपीडी कक्ष,बेंटिंग रुम, टीकाकरण कक्ष, लेबर्टी रूम,तीन शौचालय,एक बाथरूम,सहित प्रथम तल में सीएचओ एवं ए एन एम कक्षों का निर्माण किया गया है।
इनके निर्माण से लगभग 40 ग्रामों को उत्तम स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी पहले इलाज के लिए दूर दराज दमोह या जबेरा इलाज के लिए जाना पड़ता था जिसमें आर्थिक रुप से और समय अधिक ख़र्च होता था लेकिन अब उप स्वास्थ्य के निर्माण से सुविधा प्राप्त होगी।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि
जबेरा विधानसभा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी प्राथमिकता है
जब मैं विधायक बना तब 9 उपस्वास्थ्य केंद्र एवं 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए थे।
आप सभी के आशीर्वाद से अब जब मैं दोबारा विधायक और मंत्री बना तो 16 उप स्वास्थ्य केंद्रो की स्वीकृति और प्राप्त हुई है जिनका निर्माण कार्य जल्दी ही किया जाएगा और क्षेत्र वासियों को इलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा
भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार, जबेरा बीएमओ डीके राय,सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश जैन, रानू नामदेव,बंटी दुबे,सहारा ठाकुर नीरज जयसवाल,भाईसाब पटैल,अजय राय,गोलू साहू,अनुराग नेमा विवेक शाह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।