ब्रेकिंग

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: 752 मीटर की ऊंचाई पर क्षेत्र वासियों के साथ पहुंचे मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी

admin

Sun, Dec 22, 2024
752 मीटर की ऊंचाई पर क्षेत्र वासियों के साथ पहुंचे मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी दमोह जिले की सबसे बड़ी विधानसभा जबेरा से विधायक श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनपद जबेरा के ग्राम कलुमर पहुंचे जहां से उन्होंने सभी के साथ 03 किलोमीटर लंबी पथरीली दुर्गम घाटियों पर पैदल यात्रा निकाली और मध्य प्रदेश की 752 मीटर की द्वितीय सबसे ऊंची चोटी सद्भावना शिखर पहुंचे और पर्यटन की दृष्टि से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की मंत्री श्री लोधी ने कहां बहुत से लोगों को इस शिखर की जानकारी प्राप्त नहीं थी इसलिए सभी के साथ पहुंचा हू हमारे क्षेत्र में ऐसे विभिन्न स्थान है जहां प्रकृति की गोद में स्वच्छ वातावरण में पर्यटन स्थलों के विकास की संभावना है आने वाले समय में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विकास कार्य किए जाएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यात्रा के पश्चात सभी क्षेत्रवासियों के साथ ग्राम दोनी श्री हनुमान मंदिर पहुंचे जहां सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि आप सभी ने पार्टी के रीती नीती को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है और पार्टी ने आप सभी के कार्यों को देखते हुए मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है मुझे विश्वास है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के हित में लगातार कार्य करेंगे पूर्व मंडल अध्यक्ष से कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कार्य करेंगे। मंचीय कार्यक्रम कार्यक्रम के पश्चात सभी क्षेत्रवासीय एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने सहभोज किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें