: #सरपंच 15 हजार रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार
Fri, Oct 25, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़|| रामटौरिया
#सरपंच 15 हजार रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार
#महिला सरपंच को रिश्वत लेना महंगा पड़ा*
*संवाददाता भोले चंद्रकांत लोधी*
#बड़ामलहरा अनुविभाग के बमनौरा थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत रामटौरिया सरपंच को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही सागर लोकायुक्त टीम द्वारा की गई, जो मौके पर पहुंचो और सरपंच बबली आदिवासी वा पति सुनील आदिवासी को पकड़ा। है जानकारी के अनुसार, सरपंच द्वारा एक कुंआ निर्माण कार्य से संबंधित राशि आहरण के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और सरपंच को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। वर्तमान में सागर लोकायुक्त टीम निरीक्षक रोशनी जैन निरीक्षक केपीएस सकीम खान प्रधान आरक्षक अजय कूमार आरक्षक संजू आरक्षक विक्रम सिंह आरक्षक अरविंद कुमार नायक के द्वारा मामले की कार्यवाही की गई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान का एक हिस्सा है, जो सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चल रही है।
वही सरपंच बबली आदि
: मंत्री जी के अनुज ने जन्मदिन पर बच्चों किये पुरस्कार वितरित
Fri, Oct 25, 2024
मंत्री जी के अनुज ने जन्मदिन पर बच्चों किये पुरस्कार वितरित
जबेरा विधानसभा से श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के अनुज नितेंद्र सिंह लोधी ने जन्मदिवस के अवसर पर बलखंडन माता मंदिर परिसर में युवाओं के साथ साफ का आयोजन किया, निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेस में के छात्र-छात्राओं परीक्षा संबंधी टिप्स दिए एवं पुरस्कार वितरण किये, गौशाला नोहटा में विधि विधान से गौ पूजन कर एक पेड़ मां के तहत पौधा रोपण किया,
शंकरगढ़ परस्वाहा कार्यकर्ताओं मिलन में सम्मिलित होकर जबेरा पहुंचे जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को फल वितरण किये इस दौरान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर छात्राओं को वितरण की।
तेजगढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जन्मदिन के अवसर पर जनसंवाद कर आभार व्यक्त किया।
नोहटा में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर बारी बारी से शुभकामनाएं दी इसके पश्चात मंत्री श्री लोधी सहित सभी ने सहभोज किया।
: बोरवेल से लगातार खुद ब खुद पानी निकल रहा है.
Thu, Oct 24, 2024
बोरवेल से लगातार
खुद ब खुद पानी निकल रहा है.
[video width="848" height="478" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/10/VID-20241024-WA0016.mp4"][/video]
*दमोह/हटा-* दमोह जिले के हटा विकासखंड के इटवाछक्का गांव के किसान गणेश पटेल पिता भैयालाल पटेल द्वारा अपने खेत में 23 अक्टूबर 2024 को बोरवेल कराया गया . इस बोरवेल से लगातार पानी की धार बह रही है न तो बोरवेल में सबमर्सिबल डली है और न कि अन्य किसी तरीके से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. किसान गणेश पटेल द्वारा बताया गया की उनके 10 एकड़ खेत की सिंचाई के लिए बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था इसी समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बोरवेल करवाने की सोची आज सुबह 11 बजे तक 308 फिट बोरवेल करवाया तबसे बोरवेल से लगातार
खुद ब खुद पानी निकल रहा है.