ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: दमोह में फैक्ट्री के कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

admin

Fri, Dec 20, 2024

दमोह में फैक्ट्री के कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

  मोह जिला स्वास्थ्य प्रशासन के समन्वय से, आज एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए रखा गया था, जिसमें मुख्य रूप से टीवी और एचआईवी के परीक्षण किए गए। यह शिविर ओएससी, नरसिंहगढ़ स्टाफ कॉलोनी परिसर में आयोजित हुआ और इसमें कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ, और कुल 200 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमे से 87 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए, जिन्हें आगे जांच के लिए भेजा जाएगा। इस विशेष शिविर का उद्देश्य फैक्ट्री कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। इस शिविर में कई प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें जिला छय रोग अधिकारी डॉ. गौरव जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल रिप्लीवर, सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ के यूनिट हेड सुरेश चंद्र दुबे और HR हेड विकास कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शिविर में कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच में सहयोग देने के लिए इन सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ के यूनिट हेड सुरेश चंद्र दुबे और HR हेड विकास कुमार ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी और इस शिविर के आयोजन को सुनिश्चित किया।   यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक कदम है और ऐसे और शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें