: संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति ने कराया मजदूरों को भोजन
Wed, Oct 23, 2024
संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति ने कराया मजदूरों को भोजन
दमोह। संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के पदाधिकारी मोंटी रायकवार और संजय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस के कन्डेक्टर की गिरने से मौत हो जाने के बाद बस में लगभग 65-70 मजदूर थे। जिन्होंने कल से भोजन ग्रहण नहीं किया था। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा संकट के साथी वाट्सएप समूह में मदद के लिए सूचना डाली तो समिति के सदस्य मोंटी रायकवार और संजय गौतम को जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल ही बस में सवार सभी मजदूरों से बात की और उन्होंने कहा कि भोजन की आवश्यकता है। सभी मजदूरो की भोजन की व्यवस्था *संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति* के पदाधिकारी मनीष तिवारी,कमल करोसिया,मोंटी रायकवार, संजय गौतम, श्याम दुबे,पत्रकार मनीष सोनी,वैभव नायक,विनय असाटी, नितिन चौबे, विट्टू दुबे, अभिषेक जैन, कृष्णकांत द्विवेदी के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही शव की पोस्टमार्टम भी कराया गया है। भोजन के उपरांत सभी मजदूरों को विहार रवाना किया गया। पानी की व्यवस्था पत्रकार विनय असाटी के द्वारा की गई है।
: *दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे की खस्ताहाल सड़क*
Wed, Oct 23, 2024
*दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे की खस्ताहाल सड़क*
*सागर,दमोह तरफ से जाने एवं जबलपुर तरफ से आने वाले वाहन चालक कर रहे अन्य मार्गो का इस्तेमाल।*
नोहटा - सागर से दमोह होते हुए जबलपुर जाने बाली स्टेट हाईवे सड़क की जर्जर हालत सड़क हादसों को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।खासबात यह है कि मार्गों की बदलहाल स्थिति से प्रशासनिक अमला सहित जनप्रतिनिधि पूरी तरह से बेखबर हैं जिससे सड़क का सुधार कार्य तो हो रहा है लेकिन कोई खास नहीं हो पा रहा है। वही स्थानीय लोगों का कहना सड़क खस्ताहाल होने की वजह से भारी भरकम गड्ढों में अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।और अब इन्ही कारणो के चलते जबलपुर से दमोह होते हुए सागर तरफ जाने वाले वाहन एवं सागर दमोह तरफ से जबलपुर तरफ जाने वाले वाहन चालक अब अन्य मार्गो का इस्तेमाल कर रहे है।वही अब यह सड़क को फोरलाईन बनाने की घोषणा हो गई है लेकिन अब इसका निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कब एनएच आईए अपने हेण्डओवर लेगा यह कहा जाना मुश्किल है।
: वन अमले ने इमारती लकड़ी से भरा पिकअप वाहन एवं मोटरसाइकिल को पकड़ा
Wed, Oct 23, 2024
वन अमले ने इमारती लकड़ी से भरा पिकअप वाहन एवं मोटरसाइकिल को पकड़ा
विनोद कुमार जैन
वकस्वाहा: वन परिक्षेत्र बाजना के अंतर्गत मंगलवार रात भरतला बीट के पिपरिया क्षेत्र में वन अमले ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। वन विभाग को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में खैर की लकड़ी को एक पिकअप वाहन में भरने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत तोमर ने अपने अमले के साथ रात करीब दो बजे कार्रवाई की।
मौके पर पहुंचकर वन अमले ने पिकअप वाहन क्रमांक MP07 GA 2716 और एक मोटरसाइकिल को जप्त किया। पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गीली खैर की लकड़ी बरामद हुई। हालांकि, रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपी भागने में सफल रहे।
वन विभाग ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर खोज जारी है।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत तोमर के साथ वन आरक्षकों की टीम में इशाक खान, नया खेरा, धर्मेंद्र तिवारी, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा (उप वन परिक्षेत्र अधिकारी), संत कुमार प्रजापति, मिजाजीलाल तिवारी, पुनीत प्रजापति, लक्ष्मण पाल, हरिश्चंद्र प्रजापति, मनीष पटेल, कल्लू (ड्राइवर), राकेश यादव और चौकीदार सीताराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वन अमले की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में वन माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश दिया है और वन विभाग की तत्परता को उजागर किया है। अब देखना यह है कि वन विभाग आरोपियों को पकड़ने में कितनी सफल हो पाता है।