: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले की बैठक संपन्न,
Thu, Aug 8, 2024
पार्टी की पंचनिष्ठा में राष्ट्रवाद सर्वोपरि : प्रीतम सिंह
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले की बैठक संपन्न,
दमोह। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई जिसमें हटा विधायक उमादेवी खटीक, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन मंचासीन रहें। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का काम करता है। पार्टी की विचार धारा में राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उक्त बातें कही, युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा को हर विधान सभा में वाहन रैली की स्थिति और रूट का निर्धारण दिशानिर्देश के अनुसार करना है और सभी कार्यकर्त्ता वीडियो और सेल्फी को भी सोशल मीडिया में शेयर करें जिससे आम जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाए। इस अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि अभियान के तीन महत्वपूर्ण बिन्दु है तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा एवं महापुरुषो का सम्मान प्रमुख हैं। भाजपा नेतृत्व पिछले कई वर्षो से तिरंगा अभियान चला रहा है। इस अभियान मे सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि तिरंगा की पवित्रा बनी रही। हटा विधायक उमा देवी खटीक ने राष्ट्रीय पर्व के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल लोगों को याद करते हुए उनको याद करना है। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने कहा कि असंख बलिदानो के बाद हमें तिरंगा मिला है और वीरो के बलिदान को भूलना नहीं है।
हर घर तिरंगा अभियान को जनसामान्य से कैसे जोड़े इस पर विचार करने का आव्हान करते हुए l ऐसा वतावरण बनाये की लोग इसे अपना अभियान मने और लोगो मे राष्ट्रवाद का भाव पैदा हो। हर घर तिरंगा अभियान मे और युवा मोर्चा की अहम भूमिका को भी रेखांकित करते हूए उन्होने कहा कि हमेशा ही सभी अभियानो में अब्बल रहा। बैठक का संचालन तिरंगा यात्रा के प्रभारी रामेश्वर चौधरी ने किया और आभार प्रिंस जैन ने किया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, रमन खत्री, चंदभान पटेल, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भोले सराफ, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद रिज़वी, हर्ष पटेल सहित मंडल अध्यक्ष और सभी अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
: संगठन के अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी के बाद दमोह एसपी ने की मांगे की पूरी
Wed, Aug 7, 2024
संगठन के अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी के बाद दमोह एसपी ने की मांगे की पूरी
अवैध शराब बेचने वालो पर पुलिस संगठन की मदद लेकर करेगी कार्रवाही
मोह।भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा लगातार 10 सालों से अवैध शराब पुलिस को सूचना देकर करवाई जा रही थी संगठन ने अभी तक 2000 से ज्यादा अवैध शराब के प्रकरण दर्ज करवाये गए जिले में लगातार अवैध शराब का तेजी से विक्रय किया जा रहा था छोटे-छोटे बच्चे नशे के शिकार हो रहे थे फिर भी संगठ के कार्यकर्ता दिन और रात जाकर कड़ी मेहनत कर अब शराब पकड़वाने का कार्य कर रहे थे लेकिन कुछ दिनों से दमोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा संगठन को अवश्य पकड़ने से रोक लगा दी गई थी जिससे भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोश था अवैध शराब पर कार्यवाही न होने पर संगठन के कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन करते दिखे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही थी फिर भी पुलिस संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब पर कार्यवाह नहीं कर रही थी जिसको लेकर संगठन ने 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की तारीख भी तय कर दी थी जिसको लेकर दमोह पुलिस अधीक्षक एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का आपसी समझौता हुआ और बुधवार को संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जिसमें दमोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा संगठन की सभी मांगे पूरी कर ली गई आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक जी ने संबोधित किया और आज से ही केंद्रीय कार्यालय के आदेश के बाद 21 अगस्त को होने वाला अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया है
: वीरमपुरा में जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने दिया संपूर्णता अभियान का संदेश
Wed, Aug 7, 2024
वीरमपुरा में जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने दिया संपूर्णता अभियान का संदेश
रिपोर्टर विनोद जैन बक्सवाहा
ग्राम पंचायत वीरमपुरा में आज आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने संपूर्णता अभियान का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से अपनी बहू-बेटियों की गर्भावस्था का पंजीयन पहले 2 माह के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र में कराने का आग्रह किया। पंजीयन उपरांत प्रसव पूर्व जांचें करवाने का भी उन्होंने अनुरोध किया।
रजनी यादव ने बताया कि हमें अपनी बहू-बेटियों की डिलीवरी अस्पताल में करवानी चाहिए, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में मां और बच्चे की सही देखभाल हो सके। जनपद अध्यक्ष ने गर्भावस्था और शिशुवती अवधि के दौरान टेक होम राशन का सेवन करने का भी अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान, ग्राम वीरमपुर की दो गर्भवती महिलाएं, चंदा वासुदेव और विशाखा रजक की गोद भराई की गई। इसके अलावा, चार बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया: सुषमा वासुदेव, रेखा वासुदेव, और राखी वासुदेव। अंत में, परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिवस पर स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों और रूढ़ियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्तनपान मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नीति आयोग के फेलो श्री अभिलाष इंगडे ने नीति आयोग / आकांक्षी ब्लॉक के 6 इंडिकेटर्स की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रजनी यादव, वीरमपुर सरपंच भारत वासुदेव, नीति आयोग फेलो अभिलाष इंगड़े, वीरमपुरा पंचायत सचिव कमलेश बिल्थरे, रोजगार सहायक सुरेंद्र ठाकुर, शिक्षक अर्जुन सिंह, पोषण समन्वयक जितेंद्र वर्मा, पीरामल फाउंडेशन से सुमित चौरसिया और अरुण जय मेहता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणी वासुदेव और द्रोपती ठाकुर, सहायिका शुगर रानी वासुदेव, और दर्शन महिला कल्याण समिति से अनिकेत लोधी एवं वर्षा राजा उपस्थित रहे।