ब्रेकिंग

गड़ोही के ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कथित शराब बिक्री पर रोक और जांच की मांग; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *जबेरा विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों के सदस्यता अभियान में जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष हुए शामिल*

admin

Fri, Sep 13, 2024

*सदस्यता अभियान का लक्ष्य समय पूर्व ही अर्जित करेंगे यह मुझे पूर्ण विश्वास है - सतानंद गौतम*

  *सदस्यता अभियान व्यक्ति को विकसित भारत के स्वप्न से जोड़ने का संकल्प है - प्रीतम सिंह*    *जबेरा विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों के सदस्यता अभियान में जिला प्रभारी जिलाध्यक्ष हुए शामिल* दमोह :-भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सतानंद गौतम, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक रूपेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार द्वारा जबेरा विधानसभा की नोहटा एवं बनवार मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जिला प्रभारी सदानंद गौतम ने शक्ति केंद्र के सदस्यता अभियान में सम्मिलित होते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में आप सभी कार्यकर्ता जिस तरह लगन के साथ कार्य कर रहे है उससे संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय पूर्व ही अर्जित कर लिया जाएगा यह मुझे पूर्ण विश्वास है हमें यही नहीं रुकना हमें और आगे जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की स्वप्न को पूर्ण करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल एक कार्यकर्ता बनाने का अभियान नहीं यह व्यक्ति को विकसित भारत की स्वप्न से जोड़ने का संकल्प है और इस संकल्प को पूर्ण करने का दायित्व हम सभी कार्यकर्ताओं का है आज विधानसभा के नोहटा एवं वनवार मंडल की शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पर यह अनुभूति हो रही है कि विकसित भारत की यह कल्पना शीघ्र ही आप सभी के मनोबल से पूर्ण होगी। जिला उपाध्यक्ष रुपेश सेन ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेतृत्व की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न कन्यकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है और हम सभी कार्यकर्ता उनके इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सदस्यता अभियान में नोहटा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, बनवार मंडल अध्यक्ष शीतल राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेश गंर्भव, नर्मदा राय मंडल के महामंत्री, पदाधिकारी और शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सम्मिलित रहे।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें