: *अनाधिकृत आपरेटरो से अवैध वसूली करा रहे ठेकेदार, अधिकारी कर रहे मदद*।
Tue, Aug 13, 2024
*अनाधिकृत आपरेटरो से अवैध वसूली करा रहे ठेकेदार, अधिकारी कर रहे मदद*।
दमोह /- एक ओर यहां बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से सुशासन का स्वप्न साकार हो सके इसलिए मध्य प्रदेश के सभी तहसीलों में लोक सेवा केन्द्र की स्थापना की गई थी , किन्तु वर्तमान समय में यह सेवा केन्द्र अब भ्रष्टाचार के बड़े केन्द्र बन गए हैं प्राइवेट ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से अवैध वसूली की जा रही है जिसकी शिकायत सम्बन्धित उच्च अधिकारी को की जाती है किन्तु ठेकेदार और अधिकारी की साठ गांठ के कारण कार्यवाही महज़ शून्य रहती है।
इसी को लेकर आज एक लिखित शिकायत जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष की गई जिसमें लोक सेवा के जिला प्रबंधन चक्रेश पटेल द्वारा हटा की लोक सेवा केन्द्र जिसका संचालन मां सिद्धेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसमें अनाधिकृत कम्प्यूटर आपरेटर से अवैध वसूली की शिकायत पर, उसे हटाने की कार्यवाही कर औपचारिकता निभाई गई , एवं ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि नियमानुसार ठेकेदार पर कार्यवाही होनी चाहिए थी जो नहीं की गई ,वहीं आवेदन में मांग की गई है कि विगत 8 माह से आज दिनाक में हुई शिकायतों की पुनः जांच के लिए लिखा गया है।
: **गोचर भूमि पर अतिक्रमण, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन**
Mon, Aug 12, 2024
**गोचर भूमि पर अतिक्रमण, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन**
*बक्सवाहा:* तहसील अंतर्गत गांव चाचई सेमरा और डुगंसरा (पंचायत - बीरमपुर) में गोचर भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार भरत पांडे के समक्ष ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचनामा तैयार कर अतिक्रमणकारियों के नाम तहसीलदार को प्रस्तुत किए और अतिक्रमण हटाने की मांग की।
[video width="1280" height="720" mp4="https://jankrantiexpress.com/storage/2024/08/InShot_20240812_192137099.mp4"][/video]
ग्रामीणों का कहना है कि गोचर भूमि पर अतिक्रमण से गोवंश पालकों को भारी चिंता होने लगी है। अतिक्रमण के कारण गायों के चरने की भूमि हड़प ली गई है, जिससे जानवर भूखे-प्यासे सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों हेक्टेयर गोचर भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है। ऐसे में गोवंश, जो इस भूमि का असली हकदार है, सड़कों पर भटकता और वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ता नजर आता है। जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे हुए हैं।
बक्सवाहा मुख्यालय के चाचई सेमरा और डुगंसरा में सैकड़ों एकड़ भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जे के कारण हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में देवी प्रसाद तिवारी, निरपट सिंह, भगत सिंह, दयाराम सिंह, पहाड़ सिंह, बलराम लोधी, गोपाल अथिया, देवेंद्र लोधी, फूल सिंह, मर्दन सिंह, बहादुर सिंह, सुरेंद्र लोधी, संजू तिवारी, सुखलाल, पप्पू सिंह, राजू सेन, रमेश सिंह, कैलाश, राम प्रसाद आठिया, वीर सिंह, जगत रजक, रहीम खान, राजाभाई लोधी, पुष्पेंद्र, सूरज, और रतन सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
तहसीलदार भरत पांडे ने कहा कि चाचई सेमरा और डुगंसरा के ग्रामीणों द्वारा गोचर भूमि पर अतिक्रमणकारियों की लिखित और नामदर्ज शिकायत प्राप्त हुई है। इस पर जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
: *माईसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*
Sun, Aug 11, 2024
*पौधारोपण के साथ जल संरक्षण के लिए भी करें कार्य- आनंद कुमार तिवारी*
*माईसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*
दमोह : 11 अगस्त 2024
म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत माईसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) उदय सिंह मरावी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अंजनी नंदन जोशी, जिला न्यायाधीश/सचिव धर्मेश भट्ट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम सिंह बघेल सहित जिला मुख्यालय व समस्त तहसीलों में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, मायसेम फैक्ट्री के सुरेश दुबे, यूनिट हेड सुजीत मलिक, हेड एचआर & एडमिन डॉ. अशोक तिवारी, पर्यावरण प्रमुख, कमलेश गौतम, माइंस हेड शिवराज सिंह, सुरक्षा प्रमुख रवि शुक्ला, भूविज्ञानी मंजूनाथ, एडमिन शिखर वर्मा, एडमिन रमाकांत मिश्रा, सुरक्षा विभाग एवं समस्त माइसेम स्टाफ उपस्थित रहे।
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि प्रकृति हमें इतना कुछ देती है लेकिन हम प्रकृति को कुछ नहीं देते, जबकि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि स्वच्छ एवं शुद्ध जलवायु हेतु अपने वातावरण को संरक्षित रखें,इस कार्य हेतु सभी को संकल्पित होकर कार्य करने की आवश्कता हैं इसके लिए ना सिर्फ अधिक से अधिक पौधारोपण वरन जल संरक्षण हेतु भी कार्य करना चाहिए।
जिला न्यायाधीश/सचिव धर्मेश भट्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया 15 अगस्त तक (72 दिवसीय) वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत कार्यालय द्वारा ऐसे स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है जहां पौधे सुरक्षित व संरक्षित रहें। इसी क्रम में आज माइसेम सीमेंट फैक्ट्री परिसर स्थित वाटिका में पौधरोपण किया गया, उन्होने सभी नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण की अपील की है।
---000---