: सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन जी परिवार जन के साथ बांदकपुर पहुंचे
Fri, Aug 16, 2024
दमोह. सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन जी परिवार जन के साथ बांदकपुर पहुंचे, जहां भोले बाबा के दर्शन किए.इसके पूर्व कुंडलपुर भी पहुंचे थे. जहां बड़े बाबा के दर्शन किए थे. इस दौरान थाना प्रभारी पटेरा अमित मिश्रा, थाना प्रभारी हिंडोरिया सरोज ठाकुर, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा मौजूद.
: शासकीय हाईस्कूल बरधारी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
Thu, Aug 15, 2024
मां के नाम पर किया गया पौधारोपण
दमोह- शासकीय हाईस्कूल बरधारी में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद माता सरस्वती, मां भारती एवं वीर सपूतों का पूजन अर्चन किया गया तथा प्राचार्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो में देश भक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कर सभी को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
अंत में विद्यालय परिसर में मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्राचार्य एमएल जैन , शिक्षक सुरेश कुमार मुड़ा, डालचंद असाटी, बीआर अहिरवार, आरके दुबे, दशरथ पटेल , रिचा सोनी,पीटीए अध्यक्ष गोवर्धन पटेल, खिलान सेन के साथ छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।
: धूमधाम से निकली आजाद हिन्द उत्सव रैली
Thu, Aug 15, 2024
धूमधाम से निकली आजाद हिन्द उत्सव रैली
दमोह भारत रक्षा मंच द्वारा प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर आयोजित आजाद हिन्द उत्सव रैली का आयोजन किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वतंत्रता स्मारक नगर पालिका टाऊन हॉल में समाप्त हुई।
रैली प्रारंभ मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री दमोह के प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत, सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष पूजन कर किया गया।
अभिषेक सोनी ने बताया कि भारत रक्षा मंच के द्वारा विगत 13 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजाद हिन्द उत्सव रैली का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी गांधी चौक से रैली प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से निकली, रैली में बड़ी संख्या में युवाओं जोश के साथ देशभक्ति गीत पर नाचते रहे। रैली का समापन पर भारत माता की आरती कर की। रैली में शामिल सभी का आभार राहुल सोनी ने जताया।