: आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न
Mon, Sep 30, 2024
आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण के लिए कार्यकर्ताओं किया उत्साहित
दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सदस्यता अभियान की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला संगठन प्रभारी सतानंद गौतम, अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया और अभियान के प्रभारी गोपाल पटेल का कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन मिला।
जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं और इसी का परिणाम है कि कुछ ही दिनों में इतनी बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़े और यह सिलसिला अभी यही नहीं रुकने वाला है, सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में यह प्रयास करना है कि ज़िले में सदस्यता का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाए, कोई भी कार्यकर्त्ता सदस्यता से वंचित नहीं रहना चाहिए जैसे बूथ विजय संकल्प आभियान की सफलता भाजपा की जीत का आधार था उसी तरह सदस्यता अभियान भी पार्टी की विशालता का प्रतीक है।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत व लगन से कार्य किया है और उनके इसी कार्य की वजह से ही एक लाख नव्वे हजार भाजपा के सदस्य बन सकें हैं इस उपलब्धि पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आगे कहा कि अभी आराम करने का समय नहीं है गांधी जयंती से हम सब मिलकर पूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गोपाल पटेल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और कहा कि हमें अभी रुकना नहीं है और लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया और आभार जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने व्यक्त किया।
इस बैठक में दूसरे चरण के दमोह एवं हटा विधानसभा के सदस्यता प्रभारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासगर पांडेय, नरेन्द्र व्यास, पूर्व विधायक सोना बाई, पी एल तंतुवाय, वरिष्ठ नेता राजेंद्र गुरु, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, अरविन्द उपाध्याय, भोला सराफ, राजू ठाकुर मंचासीन रहें। इस बैठक में जिला जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, चंदभान पटेल, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, अनिता सिंग, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजिद रिजवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला सदस्यता अभियान टोली से जुडे ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहीं।
: *51 कुंडिय गायत्री महायज्ञ की बैठक एवं दीप यज्ञ कार्यक्रम*
Mon, Sep 30, 2024
*51 कुंडिय गायत्री महायज्ञ की बैठक एवं दीप यज्ञ कार्यक्रम*
गायत्री परिवार दमोह द्वारा कल खमर गौर ग्राम में 51 कुंडी गायत्री महायज्ञ की बैठक लेने हेतु गायत्री परिवार दमोह से जिला संयोजक बद्दी प्रसाद गर्ग जी एवं ग्राम तेवरइया से श्री दिनेश दुबे जी बैठक लेने पहुंचे थे जिस बैठक में श्री बद्री प्रसाद गर्ग जी द्वारा दीपयज्ञ कराया गया एवं 51 कुंडिय गायत्री यज्ञ हेतु 51 बच्चियों को ट्रेनिंग दी गई की आपको यज्ञ मै किस तरह यज्ञ की व्यवस्था देखना है एवं स्वयं भारतीय वेशभूषा अनुशासन में रहकर दूसरों को यह जानकारी देनी है और स्वयं मंत्र लेखन जप आदि करना है इसी परिपेक्ष में उप जॉन प्रभारी सहयोगी समन्वयक श्री दिनेश दुबे जी ने ग्रामीण लोगों को गोष्ठी में यह बताया कि आपको किस तरह स्वयंसेवक की भांति तत्परता पूर्वक किस तरह से कार्य करना है और इस एक्ट को सफल बनाना है इस यज्ञ की सफलता के लिए आप सभी को कम से कम गायत्री मंत्र की प्रतिदिन तीन माला का जाप करना है इस बैठक में दमोह से श्री बद्री प्रसाद गर्ग जी के साथ श्री वासुदेव पटेल श्री एच आर राय श्रीमती विद्या राजपूत जी श्री मनीष दुबे श्री विमल नामदेव श्रीमती गुप्ता बहन जी श्री भूपेंद्र तिवारी श्री लखन शुक्ला जी सहयोगी हेतु गए थे एवं अन्य ग्रामों से आए हुए श्री हरि नारायण चौकड़िया जी श्री गिरधर पटेरिया जी श्री धनीराम दाहिया जी एवं अन्य ग्रामीण भाई उपस्थित रहे