ब्रेकिंग

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *नई साइकिल मिलते ही खिले चेहरे , अब नए भवन की आस*

admin

Sat, Nov 9, 2024

*नई साइकिल मिलते ही खिले चेहरे , अब नए भवन की आस*

 

*जनप्रतिनिधि और पालकों की रहीं मौजूदगी, कक्ष निर्माण के लिए प‍ारित हुआ प्रस्‍ताव*

  नरसिंहगढ़। ग्राम के हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल में शनिवार को विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों में नैतिकता एवं मौलिकता के विकास को दृष्टिगोचर रखते हुए भारतीय संस्‍कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया । परीक्षा के पश्‍चात् शासन की महत्‍वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना अंतर्गत साईकिल वितरित की गई । कार्यक्रम की अध्‍यक्ष नरसिंहगढ़ सरपंच प्रतिनिधि राजेन्‍द्र बिदौल्‍या तथा विशिष्‍ट अतिथि जनपद सदस्‍य श्रीमती ललति संतोष मोदी रहीं । साथ ही ग्राम के गणमान्‍य नागरिक एवं पालकों की भी मौजूदगी रहीं । नई साइकिल मिलते ही ननिहालों के चेहरे पर एक नई उर्जा के साथ खिले हुए चेहरे दिखे । सरपंच महोदय द्वारा बच्‍चों एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं है , जिनसे बच्‍चों को कई तरह के लाभ प्राप्‍त होते है , ऐसी योजनाओं की उनके द्वारा सराहना की गई । उन्‍होंने कहा कि लगन , मेहनत से पढ़ाई कर हर विद्यार्थी अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सफलता पा सकता है । ललति संतोष मोदी द्वारा भी बच्‍चों को बेहतर परिणाम एवं रोजगारपरक शिक्षा के महत्‍व को समझाया । संस्‍था प्राचार्य शीलचन्‍द्र जैन ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर केन्‍द्रित वक्‍तव्‍य दिया तथा आए हुए समस्‍त अतिथियों का आभार माना । कार्यक्रम में समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही |   *कक्ष निर्माण और साइकिल शेड निर्माण के लिए प‍ारित हुआ प्रस्‍ताव*   साथ ही पालक शिक्षक संघ की बैठक का भी आयोजन किया गया । जिसमें प्रस्‍ताव रखा गया कि चूकि विद्यालय की दर्ज संख्‍या 768 है तथा बच्‍चे दूरदराज गांवों से 10-15 किलोमीटर दूर से तक विद्यालय में अध्‍ययन हेतु आते है पर उनके मान से विद्यालय में कक्ष उपलब्‍ध नहीं है । शैक्षणिक कार्य हेतु केवल छ: अतिरिक्‍त कक्ष ही है । जिस कारण दो पाली में विद्यालय संचालन हेतु मजबूर है । पालकों का मत है कि सर्दी के मौसम में सुबह की पाली में आने में तथा शाम के समय वापिस जाने में असुविधा होती है । इन समस्‍याओं को देखते हुए बैठक के सभी सदस्‍यों द्वारा अतिशीघ्र कक्षों के निर्माण तथा नए भवन निर्माण हेतु प्रस्‍ताव पारित किया गया । और विद्यार्थीयों की साइकिल की सुरक्षा की दृष्टि से साइकिल स्‍टेण्‍ड या शेड के निर्माण कराये जाने के लिए भी प्रस्‍ताव पारित किया गया । उपस्थित मुकुंद यादव नवाब सिंह डल्लू रैकवार समस्त स्कूल स्टाफ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें