: 30 वर्षीय विधवा महिला की डिलीवरी हो जाने के बाद अज्ञात कारण से मौत,
Sat, Oct 19, 2024
*बेहद दुःखद खबर*
30 वर्षीय विधवा महिला की डिलीवरी हो जाने के बाद अज्ञात कारण से मौत, शिशु व 5 वर्षीय बच्चा हुआ अनाथ, परिजन में सिर्फ दादा ..... आखिर देखरेख करेगा कौन?
दमोह. जिला अस्पताल में इलाज रत डिलीवरी विधवा 30 वर्षीय नवविवाहिता महिला दसोदा पति स्व. मुकेश आदिवासी दमोतीपुरा रजपुरा की मौत हो जाने पर आज जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रधान आरक्षक शुभ नारायण, आरक्षक राहुल और आरक्षक रूपनारायण ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्डम कार्रवाई नायब तहसीलदार रघूनंदन चतुर्वेदी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्डम कर शव रवाना किया है. इस दौरान रजपुरा के सरपंच संजू यादव और परिजन मौजूद रहे. बताया कि विधवा महिला का 5 वर्ष का पहले से बच्चा है इसके साथ ही विधवा महिला की डिलीवरी होने पर नवजात शिशु जिला अस्पताल में भर्ती है, विधवा महिला के परिजनों में सिर्फ सास ससुर बचे हैं, अब 5 वर्ष का बच्चा व नवजात शिशु की देखरेख के लिए कोई न होने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है.
: बकस्वाहा के रूपेश जैन ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा, क्षेत्र का नाम रोशन
Sat, Oct 19, 2024
बकस्वाहा के रूपेश जैन ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा, क्षेत्र का नाम रोशन
विनोद कुमार जैन
बकस्वाहा: नगर के युवा प्रतिभाशाली रूपेश जैन ने हाल ही में यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। गुरुवार को जारी हुए यूजीसी नेट रीएग्जाम जून 2024 के परीक्षा परिणामों में रूपेश ने राजनीति विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए 92.19 परसेंटाइल के साथ क्वालिफाई किया है।
रूपेश जैन का शैक्षणिक सफर उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और पत्रकारिता में भी स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। उनकी शिक्षा और अनुभव ने उन्हें अपने क्षेत्र में एक नई दिशा देने की प्रेरणा दी है।
उनका दृष्टिकोण बकस्वाहा की खबरों और मुद्दों पर भी बेहद मौलिक है, जो सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर गहरी समझ को दर्शाता है। रूपेश की इस उपलब्धि पर बकस्वाहा के पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है, और उनके भविष्य के शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रूपेश जैन की सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह समूचे बकस्वाहा क्षेत्र के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है। अब वे आगे बढ़कर पीएचडी कर शोध कार्य करने की योजना बना रहे हैं, जिससे वे समाज और अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
: *छात्राओं को यातायात नियमों से कराया गया अवगत
Fri, Oct 18, 2024
*छात्राओं को यातायात नियमों से कराया गया अवगत
*
दमोह। श्री सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन व संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को सजग करने हेतु व आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. 17 अक्टूबर को दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई हा.से. स्कूल दमोह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान उपस्थित स्कूल के करीब 800 छात्र छात्राओं व स्कूल स्टाफ को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, 18 वर्ष से पूर्व बिना वैध लायसेंस के वाहन न चलाने, इमरजेंसी वाहनों को सदैव रास्ता देने, चार पहिया वाहन में सीट वेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, ओव्हर लोड सवारी वाहनों में सफर न करने की सलाह दी गई.
गुड सेमिरिटन योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में नजदीकी अस्पताल/ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने तथा सड़क पर चलने के तरीके व यातायात नियमों का पालन करने एवं कराने की समझाईश दी गई. साथ ही यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेटों का वितर वितरण किया गया.