ब्रेकिंग

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: बकस्वाहा में दिव्यांग छात्रों के लिए खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

admin

Mon, Dec 2, 2024
"दिव्यांग छात्रों को समान अवसर मिलना चाहिए, उनकी प्रतिभा को सही मंच मिलना जरूरी है" - प्राचार्य अरविंद कुमार तिवारी   बकस्वाहा में दिव्यांग छात्रों के लिए खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड शिक्षा केन्द्र में हुआ रंगारंग कार्यक्रम   बकस्वाहा (02 दिसम्बर 2024): 2 दिसम्बर को बकस्वाहा विकासखंड शिक्षा केन्द्र में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कन्या संकुल प्राचार्य श्री अरबिंद कुमार तिवारी, बी.आर.सी. श्री चन्द्रविजय सिंह बुन्देला और एम.आर.सी. गोपालेन्द्र सिंह ने सरस्वती पूजन से किया। प्राचार्य श्री अरविंद कुमार तिवारी ने इस आयोजन के दौरान कहा, "दिव्यांग छात्रों को समान अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को साकार कर सकें। यह प्रतियोगिता दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और यह दर्शाती है कि अगर सही मंच मिले तो वे किसी से पीछे नहीं हैं।"   प्रतियोगिता में बकस्वाहा विकासखंड की विभिन्न शालाओं से 130 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कैरम, लूडो, रंगोली, चित्रकला, दौड़, गोला फेंक और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को उनके प्रयासों और कौशल के लिए पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्यम चौरसिया ने बच्चों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से दिव्यांग छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।   इस आयोजन के सफल संचालन में खेल शिक्षक देवी सिंह राजपूत, वैभव ताम्रकार, गया ठाकुर, विनय गुप्ता, सौरभ ताम्रकार, सुरेन्द्र खटीक, रामकिशोर साहू, दीपा नकीब, कविता पालीवाल और अनुष्का जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एम.आर.सी. गोपालेन्द्र सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए बी.ए.सी. मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार तिवारी, धीरज खरे और सभी सी.ए.सी. एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। बी आर सी सी बुन्देला ने कहा दिव्यांग छात्रों के लिए सही अवसर और समर्थन से वे अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें