ब्रेकिंग

नरसिंहगढ़ सीमेंट फैक्ट्री में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! वेतन में 36% से अधिक की बढ़ोतरी, कलेक्टर ने श्रमिकों के साथ किया

दमोह में अवैध शराब पर उठे गंभीर सवाल: नरसिंहगढ़ में युवक की मौत, हिंडोरिया में तीन की तबीयत बिगड़ी; पथरिया में 16 लाख की

नशामुक्त समाज के संकल्प के बीच सिद्धाश्रम धाम पहुंचे मंत्री लखन पटेल, 134वें शक्ति चेतना जनजागरण शिविर में लिया सहभागिता

सड़क हरदुआ के एक क्लीनिक से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त, जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया प्

हटा में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान पॉकेटमारी के आरोप में पांच लोग पकड़े गए

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में सामूहिक पितृ तर्पण एवं ग : हटा। समीपवर्ती ग्राम तेवरईया में पितृमोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर युगतीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्

Jankranti Express

Sat, Oct 10, 2026

गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में सामूहिक पितृ तर्पण एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न, पूर्वजों के श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का दिया संदेश

गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में सामूहिक पितृ तर्पण एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न, पूर्वजों के श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का दिया संदेश

हटा। समीपवर्ती ग्राम तेवरईया में पितृमोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर युगतीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञापीठ के तत्वावधान में सामूहिक पितृ तर्पण एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और उनके श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में सामूहिक पितृ तर्पण एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न, पूर्वजों के श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का दिया संदेश

कार्यक्रम में शांतिकुंज के प्रतिनिधि प्रज्ञापुत्र डॉ. सी.एल. नेमा ने पितृ पक्ष की परंपराओं का विज्ञानसम्मत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए इसके आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष पूर्वजों को स्मरण करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने स्वर्गस्थ धनीराम दाहिया द्वारा गायत्री परिवार के लिए किए गए योगदान की जानकारी भी साझा की।

गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में सामूहिक पितृ तर्पण एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न, पूर्वजों के श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का दिया संदेश

विधि-विधान से हुआ पितृ तर्पण, विश्व कल्याण की कामना

इस अवसर पर पंडित दिनेश दुबे ने विधि-विधान के साथ सामूहिक पितृ तर्पण कराया और गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में विश्व कल्याण, परिवारों की सुख-समृद्धि तथा समाज में सद्बुद्धि, सद्भाव और सकारात्मकता की कामना की गई। उपस्थित परिजनों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में सामूहिक पितृ तर्पण एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न, पूर्वजों के श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का दिया संदेश

तुलसी के पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजन के दौरान उपस्थित परिजनों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधों की नियमित देखभाल और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। साथ ही नई पीढ़ी को पूर्वजों के श्रेष्ठ संस्कारों से जोड़ने, वरिष्ठजनों का सम्मान करने और परिवार में कृतज्ञता की भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।

ग्राम विकास, स्वच्छता और नशामुक्ति पर दिया जोर

कार्यक्रम में ग्राम विकास, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा जैसे सामाजिक विषयों पर भी जोर दिया गया। उपस्थित परिजनों ने पूर्वजों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, वरिष्ठजनों का सम्मान करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

आयोजन को सफल बनाने में पं. रामस्वरूप दुबे, तुलसीराम दाहिया, सुरेन्द्र खरे, चन्द्रपाल नाहर, बिहारी सींग लोधी, गंगाराम नामदेव एवं घनश्याम दाहिया का सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें