ब्रेकिंग

नरसिंहगढ़ सीमेंट फैक्ट्री में श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! वेतन में 36% से अधिक की बढ़ोतरी, कलेक्टर ने श्रमिकों के साथ किया

दमोह में अवैध शराब पर उठे गंभीर सवाल: नरसिंहगढ़ में युवक की मौत, हिंडोरिया में तीन की तबीयत बिगड़ी; पथरिया में 16 लाख की

नशामुक्त समाज के संकल्प के बीच सिद्धाश्रम धाम पहुंचे मंत्री लखन पटेल, 134वें शक्ति चेतना जनजागरण शिविर में लिया सहभागिता

सड़क हरदुआ के एक क्लीनिक से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त, जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया प्

हटा में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान पॉकेटमारी के आरोप में पांच लोग पकड़े गए

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अभाना सड़क हादसा: मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की : अभाना सड़क हादसा: मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता के लिए पत्राचार, घायल छात्रा को मिला 10 हजार का चेक

Jankranti Express

Sat, Oct 10, 2026

अभाना सड़क हादसा: मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता के लिए पत्राचार, घायल छात्रा को मिला 10 हजार का चेक

अभाना सड़क हादसा: मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता के लिए पत्राचार, घायल छात्रा को मिला 10 हजार का चेक

दमोह। अभाना के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत और एक छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पत्राचार किया गया है। वहीं, घायल छात्रा को तत्काल राहत के रूप में 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है।

अभाना सड़क हादसा: मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता के लिए पत्राचार, घायल छात्रा को मिला 10 हजार का चेक

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे द्वारा घायल छात्रा के लिए 10 हजार रुपये का चेक जारी किया गया। शनिवार दोपहर जिला अस्पताल दमोह में डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम का प्रभार संभाल रहे संजय दुबे तथा राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर ने घायल छात्रा और उसके परिजनों को चेक सौंपा।

अभाना सड़क हादसा: मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता के लिए पत्राचार, घायल छात्रा को मिला 10 हजार का चेक

इस हादसे में दो छात्राओं की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से मृत छात्राओं के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

प्रशासन की पहल: मृत छात्राओं के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता हेतु पत्राचार और घायल छात्रा को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाना, हादसे से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें