ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *भाजपा बांसा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न*

admin

Sat, Jul 20, 2024
  • *भाजपा बांसा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न*
  • *बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही ऐतिहासिक जीत हासिल हुई: प्रीतम सिंह*
  • *कार्यकर्ताओं का जनता से निरंतर संपर्क ही जीत का आधार: सांसद राहुल सिंह*
  • *कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा में ही संभव है - जयंत मलैया*
*दमोह* - भारतीय जनता पार्टी बांसा मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडपेश्वर मंडपा धाम में आयोजित की गई। मंडल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, सांसद राहुल सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन पटेल, मंडल प्रभारी राम लाल उपाध्याय, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार,सह प्रभारी महेन्द्र जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी राजू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी संतोष आठ्या, जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र चटन पटेल मंचासीन रहें। *पुष्पहार और भाजपा का अंगवस्त्र पहना किया बूथ समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान* सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां भारती व पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में उपस्थित बूथ समिति सदस्यों, पोलिंग एजेंट एवं कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा पुष्पहार और भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर सम्मान किया गया एवं विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर उनकी अथक परिश्रम से मिली जीत पर बधाई दी। *बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही ऐतिहासिक जीत हासिल हुई* जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को मंडल के हर बूथ पर जीत दिलाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है, जीत के क्रम को बनाएं रखना है और आप सब की मेहनत की दम पर 2028 और 2029 में भी एतिहासिक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया जाना है जिसमें बूथ समिति सदस्यों सहित कार्यकर्ता, पोलिंग एजेंट का सम्मान किया जाना है। 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर अपने-अपने क्षेत्र के मठ, मंदिर, संत-महात्मा, आश्रम के कार्यक्रमों में उपस्थित रहना है। उसी दिन कारगिल के विजय सैनिकों का सम्मान करना है। प्रतिमा स्थलों पर स्मारकों पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम कराना है। 28 जुलाई को सामूहिक रूप से प्रत्येक बूथों पर मन की बात का प्रसारण बूथ के सदस्यो के साथ सुनकर बूथ कि बैठक करना है। *कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा में ही संभव है-मलैया* पूर्व मंत्री विधायक जयंत मलैया ने विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओ को श्रेय दिया और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर चलने वाली एकमात्र पार्टी है। *कार्यकर्ताओं का जनता से निरंतर संपर्क ही जीत का आधार: सांसद राहुल सिंह* सांसद राहुल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का निरंतर जनता से संपर्क ही जीत का आधार हैं, भाजपा नियमित रूप से राष्ट्र को समर्पित होकर जन कल्याण के कार्य कर रही हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार सरकार बनाने के साथ प्रधानमन्त्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि को स्वीकृति प्रदान की। मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन पटेल ने मंडल के कार्यों की जानकारी दी, मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय और जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने बांसा मंडल के कार्यकर्ताओ की सराहना और सभी बूथों पर भाजपा को जिताने पर शुभकामनाए दी। *सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया* सांसद राहुल सिंह ने जनता की सुविधा के 10 लाख की राशि से इमलिया लांजी ग्राम पंचायत के मंडपा घाम में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया , कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम अन्तर्गत व्रक्षारोपण भी सभी अतिथियों द्वारा किया गया। मंडल कार्यसमिति बैठक मेंमंडल महामंत्री नरेन्द्र मिश्रा, विजय अहिरवार महामंत्री, अंगद सिंह, अशोक पटेल, सुरेंद्र सिंह तोमर, राजू ठाकुर, मयंक तोमर, दीपक परिहार, रजनीश जैन, अखलेश पटेल, गुड्डू मिश्रा नरयाण पटेल, राजेश पटेल, हिरदेश पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, केदार पटेल एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें