ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत खड़ा है - प्रीतम सिंह

admin

Sat, Jul 20, 2024
कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत खड़ा है - प्रीतम सिंह पौधरोपण करें और विकसित होने तक उन्हें सुरक्षित रखे - जयंत मलैया भाजपा दमयंती नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न दमोह -भारतीय जनता पार्टी दमयंती नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि दमोह विधायक पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी मंचासीन रहें। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की दृष्टि से पहले केंद्रीय कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति फिर जिला कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन होता है, प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति बैठकों का आयोजन किया जाता है, शक्ति केंद्रों की बैठक की जगह प्रत्येक शक्ति केंद्रों में सम्मलेन का आयोजन किया जाना है, जिससे हमारे बूथ समिति सदस्यों और प्रत्येक कार्यकर्ता को आमंत्रित करना है, और उनका सम्मान करना हैं कार्यकर्ताओ ने अथक परिश्रम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर खड़ा किया है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिलीं अभूतपूर्व जीत के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। विधायक जयंत मलैया ने कहा कि इस बार जिस तरह की गर्मी हुई है इससे पहले कभी नहीं हुई हमने जंगल काट दिये, उत्सर्जन और बढ़ती आबादी इस तरह के मौसम के लिए एक कारण है। हमारी दुनिया एक ही है यदि इंसान इस दुनिया में ही रहेगा तो कहा जायेगा। हमारे पास विकल्प नहीं है, हमने और हमारे पूर्वजों ने जो गलतियां की हमें उन्हें सुधारना होगा, पौधारोपण करें, वृक्ष लगाये, और उन्हें विकसित होने तक उन्हें संरक्षित और सुरक्षित करें। पुराने समय को याद करते हुए जयंत मलैया ने कहा कि आज मंडल की बैठकों में जितने लोग आते हैं शुरुआत में हमारी बड़ी बैठक इतने संख्या में लोग आते थे। जनता से जुड़ना इस बात पर निर्भर करता है हम कितनी जबावदारी से जनता की समस्याओं को हल कर रहे हैं। मंडल प्रभारी अमित बजाज ने आगामी सहयोग निधि अभियान की जानकारी देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सहयोग निधि अभियान में जोड़ने की बात कही। पवन तिवारी ने बैठक की प्रस्ताव रखते हुए प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्तावों से अवगत कराया और शक्ति केंद्रों और बूथ समिति सदस्यों के आगामी सम्मलेन के लिए कार्ययोजना विस्तार से बताया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्याम विश्वकर्मा ने किया। आभार रमाकांत बाजपेई ने माना बैठक में उपाध्यक्ष श्याम दुबे, रमाकांत वाजपेई, श्रीमती विजयलक्ष्मी चौबे, अर्चना जैन, सीमा जैन, कुसुम खरे, नगर मंत्री अनिल सैनी, विनोद अवलानी, स्वपनिल प्यासी,विक्रम सिंह राजपूत , बाबू सोनी, मुकेश खरे, बम बम सोनी, आकाश जाट एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें