ब्रेकिंग

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

अनाथ किसान यात्रा का समापन, 40 किमी दण्डवत कर 5 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई

भगवती मानव कल्याण संगठन ने पदयात्रा निकाली। 10 हजार से भी ज्यादा सदस्य इस पदयात्रा के साक्षी बने।

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

एक पेड़ मॉं के नाम अभियान अंतर्गत 123 पौधों का किया रोपण* : *जिले के बूथ केंद्रों पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात*

admin

Sun, Jun 29, 2025

*जिले के बूथ केंद्रों पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात*

*जिला अध्यक्ष, सांसद और राज्यमंत्री ने बूथ केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना*



*बटियागढ़ में एक पेड़ मॉं के नाम अभियान अंतर्गत 123 पौधों का किया रोपण*



*दमोह* - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण कार्यक्रम मन की बात का 123वां प्रसारण जिले के सभी 24 मंडलों के बूथ केंद्र पर सीधे प्रसारण के माध्यम सुना गया।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, मध्यप्रदेश शासन में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, मनीष तिवारी, भरत यादव ने बूथ क्रमांक 95 में मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं बटियागढ़ मुक्ति में एक पेड़ मॉं के नाम अभियान अंतर्गत मन की बात कार्यक्रम के 123 वां संस्करण के उपलक्ष्य में 123 पौधों का रोपण किया गया।


दमोह सांसद राहुल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने दमोह विधानसभा अंतर्गत बांदकपुर मंडल के बूथ केंद्र 193 पर मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
जबेरा विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह ने निज निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।
जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक जुगल अग्रवाल और सृजन असाटी के साथ प्रसारण देखा। जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय ने नगर के बूथ केंद्र 86 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण देखा। जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने हिरदेपुर के बूथ केंद्र 73 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण देखा।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के साथ आपातकाल का समय याद कर आपातकाल की आलोचना की और कहा कि इमरजेंसी के समय लड़ने वाले लोगों को याद रखा जाना चाहिए। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की उपलब्धियों की तारीफ की है। भारत के 64 फीसदी लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने की बात कही। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में अमरनाथ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा का भी जिक्र किया।
प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से स्थानीय सामान खरीदने की अपील की और पीएम ने कलबुर्गी की रोटी और मध्य प्रदेश की सूमा उईके का जिक्र करते हुए बताया कि ऐसी महिलाएं अपने प्रयासों से अपना और देश का भाग्य बदल रही हैं। अंत में पीएम मोदी ने अंतरिक्ष मिशन का जिक्र किया और शुभांशु शुक्ला की भी तारीफ की।


सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह

प्रेषक
राघवेंद्र सिंह परिहार
जिला मीडिया प्रभारी
महेन्द्र जैन
सह प्रभारी
भाजपा दमोह

Tags :

#damoh

mp

SAGAR

DAMOH

MP

BUNDELKHAND

Damoh

madhya pradesh

Sagar

India

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें