: **भुजपुरा ग्राम पंचायत ने ज्ञापन सौंपा: सड़क मरम्मत, नाली निर्माण और सार्वजनिक कुएं तक पहुंच मार्ग की मांग**
Wed, Aug 21, 2024
**भुजपुरा ग्राम पंचायत ने ज्ञापन सौंपा: सड़क मरम्मत, नाली निर्माण और सार्वजनिक कुएं तक पहुंच मार्ग की मांग**
**वकस्वाहा:** जनपद पंचायत क्षेत्र के चाचईसेमरा ग्राम पंचायत के भुजपुरा गांव के निवासियों ने आज तहसीलदार और मुख्यकार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांववासियों ने कलेक्टर से निम्नलिखित समस्याओं के समाधान की मांग की है:
1. **सीसी रोड की मरम्मत और नाली निर्माण:** ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गांव में बहुत पहले बनाई गई सीसी रोड के साथ नाली का निर्माण नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप पानी रोड पर जमा हो जाता है और प्रदूषित पानी नल में समा जाता है, जिससे बीमारियाँ फैल रही हैं और लोगों को आवाजाही में समस्याएँ आ रही हैं। निवासियों ने रोड पर नाली निर्माण और सीसी रोड की मरम्मत की मांग की है।
2. **सार्वजनिक कुएं तक पहुंच मार्ग:** ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक कुएं तक पहुंचने के लिए एक मार्ग का निर्माण किया जाए। मौजूदा स्थिति में कुएं तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है, जिससे पानी भरने में कठिनाइयाँ हो रही हैं।
ज्ञापन देने वालों में महेश लोधी, राकेश अहिरवार, बबलू अहिरवार, संतोष अहिरवार, बिहारी अहिरवार और कांग्रेस नेता आशिक मंसूरी शामिल रहे। ग्रामवासियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की है ताकि उन्हें पानी की सुविधा मिल सके और सड़क पर जमा पानी और कीचड़ से राहत मिल सके।
तहसीलदार भरत पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ग्रामवासियों द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय और जनपद भेजा जाएगा।”
: **बक्सवाहा में क्रीमी लेयर व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च**
Wed, Aug 21, 2024
**बक्सवाहा में क्रीमी लेयर व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च**
**बक्सवाहा:** बक्सवाहा ब्लॉक के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों ने आरक्षण में क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने के विरोध में एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान, उन्होंने तहसीलदार बक्सवाहा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम 27 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अहिरवार समाज संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष और नगर परिषद बक्सवाहा के पार्षद राम किशोर अहिरवार ने क्रीमी लेयर व्यवस्था को गलत बताते हुए कहा कि यह आरक्षण के मूल अधिकारों का उल्लंघन है। राजीव कुमार अहिरवार ने इसे पूना पैक्ट का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि यह व्यवस्था एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी की एकता को तोड़ती है और जातियों का वर्गीकरण करके लागू करना संविधानिक नहीं है।
ज्ञापन में शामिल आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों में छोटू बरेला, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर, देशराज, विक्रम, सचिन, कुंजी, हरिश्चंद्र, भगवान दास, तुलसीराम, और अतुल शामिल थे। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
:
Tue, Aug 20, 2024
*कजलियों के अवसर पर विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए सांसद राहुल सिंह*
दमोह.पुरातन से गौरव 1857 की क्रांति के अंतिम योद्धा राजा किशोर सिंह लोधी जू की स्मृति में बुंदेलखंड के पावन पर्व कजलियों के अवसर पर गढ़ी परिसर, हिंडोरिया में आयोजित होने वाली विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आये हुए पहलवान साथियों व अखाड़ो से आये उस्तादों का सम्मान व उत्साहवर्धन किया. शामिल हुए दमोह सांसद राहुल सिंह ने कहा यह दंगल हमारी पुरातन संस्कृति का हिस्सा है, जिसे जीवंत रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. इस अवसर पर वैभव सिंह, नरेश साहू के अलावा और भी जन विशेष रूप से शामिल हुए.