: *आज सोमवती अमावस्या पर बांदकपुर में भीड़भाड़*
Mon, Sep 2, 2024
*आज सोमवती अमावस्या पर बांदकपुर में भीड़भाड़*
दमोह।आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर सहित जिले के और भी शिवलिंग मंदिरों में भक्तों का देर सुबह से तांता लगा हुआ है, हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे बांदकपुर, कर रहे भोले बाबा के दर्शन।
इस दौरान मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, नायब तहसीलदार हिंडोरिया रघुनंदन चतुर्वेदी,एसडीओपी पथरिया रघू केसरी, थाना प्रभारी हिंडोरिया सरोज ठाकुर, थाना प्रभारी पटेरा अमित मिश्रा, थाना प्रभारी कुम्हारी रोहित कुमार द्विवेदी, चौकी प्रभारी बांदकपुर राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भानु, मयूर के अलावा स्थानीय आरआई/पटवारी, सचिव और भी पुलिस प्रशासनिक अमला विशेष रूप से व्यवस्थाओं बनाने में जुटा हुआ है।
: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुए हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार
Mon, Sep 2, 2024
दमोह जिले के पथरिया के ग्राम घूघस से जटाशंकर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुए हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद है।
कलेक्टर श्री सुधीर कोचर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिवारजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
: दमोह के हटा जेल में चल रहा योग प्रशिक्षण शिविर....
Sun, Sep 1, 2024
दमोह के हटा जेल में चल रहा योग प्रशिक्षण शिविर....
आर्ट ऑफ़ लिविंग के द्वारा प्रतिदिन दिया जा रहा जेल के बंदियों को योग का प्रशिक्षण......
जेल के बंदियो को प्रशिक्षण देने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सिखा रहे योग के गुर.....
प्रशिक्षक अतुल चौबे अभिनंदन मोदी राज बहादुर पटेल उदयभान पटेल हैं शामिल.....
हटा जेलर नागेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में चल रहा प्रशिक्षण शिविर......