: मंत्री श्री लोधी ने कलेहरा पहुंचकर दिलाई भाजपा की सदस्यता।
Thu, Sep 12, 2024
मंत्री श्री लोधी ने कलेहरा पहुंचकर दिलाई भाजपा की सदस्यता।
जबेरा विधानसभा के शक्ति केंद्र कलेरा में सदस्यता अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पहुंचे।
इस दौरान विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं भाजपा की रीति नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नागरिक जनों ने मंत्री श्री लोधी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।।
: **वकस्वाहा में 132 के.वी. लाइन का शटडाउन 13 सितंबर को, विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी**
Thu, Sep 12, 2024
**वकस्वाहा में 132 के.वी. लाइन का शटडाउन 13 सितंबर को, विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी**
वकस्वाहा । 12 सितंबर 2024 को जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, 132 के.वी. दमोह-बटियागढ़ - वकस्वाहा अति उच्च दाब लाइन में आवश्यक टावर सुदृणीकरण कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। यह कार्य 13 सितंबर 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विद्युत विभाग के कार्यालय-कार्यपालन यंत्री (अति उच्चदाब-संधारण) संभाग, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड ने इस शटडाउन के लिए सहमति की मांग की है। टावर सुदृणीकरण का यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि 132 के.वी. उपकेन्द्र बटियागढ़ से 33 के.वी. बक्सवाहा फीडर संचालित होता है, और इसकी सुचारू आपूर्ति के लिए यह मरम्मत अनिवार्य है।
इस दौरान, 132 के.वी. दमोह-बटियागढ़ - वकस्वाहा लाइन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर लें और किसी भी असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
अधीक्षण अभियंता संचा/संधा, वृत्त, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड, ग्वालियर ने पूर्व में ही इस कार्य के लिए शटडाउन की स्वीकृति दी है।
संबंधित क्षेत्र के निवासियों से वकस्वाहा प्रभारी अभियंता राम प्रकाश दुवेदी ने निवेदन किया है कि वे इस अवधि के दौरान बिजली की कटौती के प्रति सजग रहें और किसी भी आकस्मिक स्थिति में विभागीय संपर्क करें।
: लोधी महासभा ने शराबबंदी के लिए ज्ञापन सौंपा
Wed, Sep 11, 2024
लोधी महासभा ने शराबबंदी के लिए ज्ञापन सौंपा
विनोद कुमार जैन
वकस्वाहा :- लोधी महासभा ने आज बक्सवाहा नगर में शराबबंदी को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह लोधी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया, जिसमें ब्लॉक के अंतर्गत बिक रही अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की गई।
लोधी महासभा ने सरकार को यह चेतावनी दी है कि यदि नशाबंदी की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तो महासभा द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस ज्ञापन में कहा गया कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से समाज में अपराधों और घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी हो रही है, जो कि समाज और परिवारों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते अपराधों को रोकना और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।
ज्ञापन सौंपने के इस अवसर पर लोधी समाज की युवा अध्यक्ष बृजेश लोधी, उपाध्यक्ष कैलाश लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी, शैलेंद्र सिंह लोधी, महेंद्र सिंह धोनी, लक्ष्मण सिंह लोधी, बहादुर सिंह लोधी, अमित लोधी, घनश्याम लोधी और कमलेश लोधी समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।