: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम जारी
Mon, Aug 26, 2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम जारी
दमोह. संस्कृति विभाग मप्र शासन से दमोह आई गायक ममता रानी जोशी, शालिनी खरे और स्थानीय नाटिका प्रस्तुती द्वारा दमोह के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया जी, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत के अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री कोचर, एडीएम मीना मसराम, और भी संबंधित अधिकारी गण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, दमोह शहर के वरिष्ठ नागरिक जन और भी संगठन मौजूद।
: शोभायात्रा में जेसीबी मशीन
Mon, Aug 26, 2024
शोभायात्रा में जेसीबी मशीन
दमोह. श्री कृष्ण जन्म उत्सव आज दमोह जिले में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, पूरे जिले भर में घरों-घर भगवान का जन्म दिवस मनाया जाएगा. इसके पूर्व यादव समाज द्वारा शहर के किल्लाई नाका स्थित ग्वाल बाबा में हवन पूजन उपरांत बड़ी ही रूप में शोभा यात्रा निकल जा रही है,
जिसमें विशेष रूप से भव्य स्वरूप के अलावा भारी संख्या में जेसीबी की मौजूदगी देखी जा रही है. पुलिस व्यवस्था सीएसपी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में की जा रही है, जिसमें सिटी कोतवाली दमोह देहात और भी जगह की पुलिस फोर्स मौजूद है।
: *सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा बनवार और बाँसा मण्डल की कार्यशाला आयोजित*
Mon, Aug 26, 2024
*सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा बनवार और बाँसा मण्डल की कार्यशाला आयोजित*
दमोह // भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर से सदस्यता महा अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसी को लेकर जबेरा विधानसभा के बनवार मंडल और दमोह विधानसभा के बाँसा मंडल मे सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।वनबार मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारीं मण्डल अध्यक्ष शीतल राय और बाँसा में जिसमे जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अरुण तिवारी भी शामिल हुए।
इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रूपरेखा और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई और उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शीतल राय, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकू एवं सोने सिंह को सदस्यता अभियान का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यशाला मे जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण एक से 25 सितंबर तक एवं दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नए सदस्यो को जोड़ने का अभियान चलेगा। भाजपा ने पिछली बार मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार ढाई करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि जो भाजपा पार्टी से जुड़ना चाहते है उन्हें मिस्ड काल के अलावा क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता लेने का मौका दिया गया है। नमो एप और पार्टी की वेबसाइट पर भी सदस्यता की सुविधा मिलेगी। मण्डल कार्यशाला में बनवार मण्डल के पदाधिकारी युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।