ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नशा मुक्ति के लिए युवाओं ने उठाया संकल्प, जागरूकता रैली निकाल दिया समा : नशा मुक्ति के लिए युवाओं ने उठाया संकल्प, जागरूकता रैली निकाल दिया समाज को संदेश सागर। गायत्री परिवार सागर एवं सामाजिक

Jankranti Express

Thu, Jul 9, 2026

नशा मुक्ति के लिए युवाओं ने उठाया संकल्प, जागरूकता रैली निकाल दिया समाज को संदेश

नशा मुक्ति के लिए युवाओं ने उठाया संकल्प, जागरूकता रैली निकाल दिया समाज को संदेश  सागर। गायत्री परिवार सागर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी" विषय पर नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सागर। गायत्री परिवार सागर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी" विषय पर नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम के दौरान शांतिकुंज, हरिद्वार से प्रसारित प्रेरणादायी नशा मुक्ति कार्यक्रम का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण देखा गया। उपस्थित लोगों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन, युवा, पुस्तकालय के भाई-बहन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से आदरणीय श्री जी.एस. यादव (जेडी) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर आमजन से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, संस्कारित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्माननीय अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहभागी भाई-बहनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें