ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक : नरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक, आश्वासन के बाद नीचे उतरे

Jankranti Express

Tue, Aug 25, 2026

नरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक, आश्वासन के बाद नीचे उतरे

नरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक, आश्वासन के बाद नीचे उतरेनरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक, आश्वासन के बाद नीचे उतरे

नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब हेमंत प्रजापति अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़ गए। बताया गया कि टावर की ऊंचाई करीब 100 लगभग मीटर है। हेमंत टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गए और फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी मांगों और समस्याओं को सामने रखा।

हेमंत प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2023 के आसपास पन्ना जिले के जेके सुपर सीमेंट प्लांट में हुए एक हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और करीब 40 से 50 टांके लगे थे। उनका इलाज जबलपुर और नागपुर में चला। हादसे के बाद से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पन्ना जिले के सिमरिया थाने में शिकायत करने के साथ ही 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अपेक्षित निराकरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने टावर पर चढ़कर अपनी बात रखने का निर्णय लिया।

नरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक, आश्वासन के बाद नीचे उतरेनरसिंहगढ़ में मांगों को लेकर बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक, आश्वासन के बाद नीचे उतरे

हेमंत के अनुसार हादसे के इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। उनके दो छोटे बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। उनका कहना है कि चोट के कारण वह नियमित रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई में परेशानी हो रही है। वह बच्चों का अच्छे स्कूल में दाखिला कराने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने बिजली बिल में बढ़ोतरी, पुराने मकान में बारिश के दौरान पानी भरने, घर के आसपास लगे पेड़ों से होने वाली परेशानी तथा बीपीएल होने के बावजूद बच्चों का निजी स्कूल में दाखिला नहीं हो पाने जैसी समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखीं। उन्होंने समय पर रोजगार नहीं मिलने को भी अपनी आर्थिक परेशानी का कारण बताया।

हेमंत के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब 5 से 6 घंटे तक चले प्रयासों के बाद एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया सहित अधिकारियों ने उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद हेमंत टावर से नीचे उतर आए।

नीचे उतरने के बाद स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ ले जाया गया। बाद में सीमेंट फैक्ट्री की एंबुलेंस से उनका स्वास्थ्य परीक्षण सीमेंट फैक्ट्री अस्पताल में कराया गया। जांच के बाद हेमंत ने बताया कि फिलहाल वह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है तथा उनकी कलेक्टर से भी बात हुई है। हेमंत के अनुसार वह कलेक्टर से मिलने के लिए जाने वाले हैं।

मौके पर एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित त्रिवेदी, तहसीलदार बिंद्रेश पांडे, तहसीलदार कोमल अठिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बिदौलिया भी मौके पर पहुंचे। सीमेंट फैक्ट्री की ओर से समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। घटना स्थल पर गार्ड एवं बचाव दल की व्यवस्था में आशीष जोशी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

दोपहर 3 बजे तक की स्थिति के अनुसार हेमंत प्रजापति टावर से नीचे उतर चुके हैं और अपनी मांगों के निराकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने की बात कही है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें