ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

..₹20 की उधारी के विवाद में युवक पर हमला, एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं; : ..₹20 की उधारी के विवाद में युवक पर हमला, एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं; टूटा हाथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

Jankranti Express

Wed, Jul 22, 2026

..₹20 की उधारी के विवाद में युवक पर हमला, एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं; टूटा हाथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

..₹20 की उधारी के विवाद में युवक पर हमला, एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं; टूटा हाथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

दमोह। जिले के हटा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लुहररा निवासी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि करीब एक माह पहले मात्र ₹20 की उधारी को लेकर हुए विवाद में उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हो गया। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित ने लगाया है।

पीड़ित लक्ष्मण सिंह के अनुसार, वह किसी काम से बाबा लोधी की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान बाबा लोधी ने उनसे ₹20 की उधारी मांगी। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उन्होंने राशि पहले ही चुका दी थी, लेकिन इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बाबा लोधी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर बाबा लोधी, हरि सिंह लोधी, प्रताप सिंह, नेपाल सिंह, संजू सिंह और भोले सिंह ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनके सिर पर लाठी से वार करने का प्रयास किया। बचाव में हाथ ऊपर करने पर लाठी हाथ पर लगी, जिससे दो स्थानों पर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उन्होंने हटा देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लगभग एक माह बीतने के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कार्रवाई नहीं होने से परेशान लक्ष्मण सिंह मंगलवार को अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को घटना की जानकारी देते हुए एक्स-रे रिपोर्ट और अन्य चिकित्सकीय दस्तावेज भी सौंपे। पीड़ित के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तथा दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पीड़ित और उसके परिजन पुलिस की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष भी अपनी शिकायत लेकर जाएंगे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें