ब्रेकिंग

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा का दमोह आगमन पर हुआ : योगेंद्र कुशवाहा को युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

Jankranti Express

Tue, Aug 5, 2025

। दैनिक नर्मदा की पुकार।
*समाजवादी पार्टी के युवजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा का दमोह आगमन पर हुआ स्वागत*


दमोह। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर योगेंद्र कुशवाहा को युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। योगेंद्र कुशवाहा के दमोह आगमन पर उन्होंने बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वाहन रैली प्रारंभ हुई, जो विभिन्न स्थानों जैसे ग्राम आनू, भदौली समन्ना, धरमपुरा, कोतवाली चौराहा दमोह,अम्बेडकर चौराहा, घंटाघर, राय चौराहा, स्टेशन चौराहा, तीनगुल्ली, किल्लाई नाका और जबलपुर नाका होते हुए जटाशंकर धाम पहुंची। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि समाज और पार्टी के लोगों ने उनका गली-गली स्वागत किया। उन्होंने यह भी कहा कि दमोह एसडीएम द्वारा उनकी परमिशन निरस्त कर दी गई थी, जबकि उन्होंने दमोह सर्किट हाउस में 2 घंटे की परमिशन ली थी। इस अवसर पर अशोक सम्राट क्रांति सेना कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

Damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें