ब्रेकिंग

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

“आत्मनिर्भर भारत” विषय पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। : “आत्मनिर्भर भारत”विषय पर दमयंती नगर मंडल की कार्यशाला हुई सम्पन्न

Jankranti Express

Sun, Oct 5, 2025


“आत्मनिर्भर भारत”विषय पर दमयंती नगर मंडल की कार्यशाला हुई सम्पन्न


आज दमयंती नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुँचाना और स्थानीय स्तर पर स्वावलंबन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।


कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेयी ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री मनीष सोनी जी द्वारा किया गया।
कार्यशाला में स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने, युवाओं के कौशल विकास, महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कई सार्थक प्रस्ताव पारित किए गए।
मुख्य वक्ता जिला महामंत्री महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र परिहार, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भारत यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण की दिशा में चल रहा एक जन-आंदोलन है। जब हर नागरिक आत्मनिर्भर बनेगा, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनेगा।”

कार्यशाला में मंडल उपाध्यक्ष श्याम दुबे, अनिल सैनी, सोनू यादव, वेद दुबे, संजय बाबू सोनी, मुकेश खरे, दुर्गेश मिश्रा, छाया साहू, विजयलक्ष्मी चौबे, राधा परस्ते, आदित्य सिरोठिया एवं संदीप सोनी सहित सभी जेष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें और राष्ट्रहित में स्वदेशी भावना को आगे बढ़ाएँ।
यह आयोजन अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रहित की भावना से परिपूर्ण रहा।
कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सादर प्रकाशनार्थ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें