तेज रफ्तार अर्टिगा ने राहगीर को कुचला, गंभीर हालत में अ : डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार
Jankranti Express
Fri, Sep 11, 2026
तेज रफ्तार अर्टिगा ने राहगीर को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार
हटा। हटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खचना नाका से रसीलपुर जाने वाले मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 की मदद से घायल को उपचार के लिए हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद अर्टिगा कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और फरार वाहन चालक की तलाश को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन