ब्रेकिंग

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹2,480 करोड़ की मंजूरी, IT पार्क, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और किसानों को बड़ी सौगात भोप

दमोह: जबलपुर नाका के पास कॉलोनी में चोरी की दो वारदातें, बाइक सहित घर का सामान चोरी दमोह। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंत

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बाल संस्कार शालाओं के लिए साप्ताहिक पाठ्यक्रम होगा जारी, युवा मंडलों स : बाल संस्कार शालाओं के लिए साप्ताहिक पाठ्यक्रम होगा जारी, युवा मंडलों से नियमित संचालन का आह्वान

Jankranti Express

Fri, Jul 24, 2026

.बाल संस्कार शालाओं के लिए साप्ताहिक पाठ्यक्रम होगा जारी, युवा मंडलों से नियमित संचालन का आह्वान

बाल संस्कार शालाओं के लिए साप्ताहिक पाठ्यक्रम होगा जारी, युवा मंडलों से नियमित संचालन का आह्वान

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के युवा प्रकोष्ठ ने बाल संस्कार शालाओं के संचालन को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साप्ताहिक पाठ्यक्रम पुनः नियमित रूप से जारी करने की घोषणा की है। यह पहल गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह का पाठ्यक्रम व्हाट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

युवा प्रकोष्ठ ने बताया कि "युग निर्माण का आधार व्यक्ति निर्माण है और व्यक्ति निर्माण की सर्वोत्तम अवस्था बाल्यावस्था है।" इसी उद्देश्य से परम पूज्य गुरुदेव द्वारा बाल संस्कार शाला का दिव्य कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था। पिछले चार वर्षों में दो चरणों में कुल 50 साप्ताहिक पाठ्यक्रम तैयार किए गए थे, जिनमें पहले चरण में 30 और दूसरे चरण में 20 पाठ्यक्रम शामिल थे। अब इन्हें और अधिक सरल, व्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप में पुनः प्रस्तुत किया जा रहा है।

युवा प्रकोष्ठ ने सभी युवा मंडलों से अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम एक बाल संस्कार शाला का नियमित संचालन करने का आग्रह किया है। नए साप्ताहिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से संचालकों को अलग से सामग्री तैयार करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा देशभर में एक समान पाठ्यक्रम के आधार पर संस्कार शिक्षा का सुव्यवस्थित संचालन संभव हो सकेगा।

वर्तमान में जो भाई-बहन बाल संस्कार शाला का संचालन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बीएसएस (BSS) व्हाट्सऐप ग्रुप से नहीं जुड़े हैं, उनसे अपील की गई है कि वे व्हाट्सऐप नंबर 9258360962 पर केवल "BSS" लिखकर संदेश भेजें। इसके बाद उन्हें ग्रुप से जोड़ दिया जाएगा, जहां साप्ताहिक पाठ्यक्रम, आवश्यक मार्गदर्शन एवं अन्य उपयोगी जानकारियां नियमित रूप से साझा की जाएंगी।

युवा प्रकोष्ठ ने अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9258360652 तथा ई-मेल youthcell@awgp.org उपलब्ध कराया है। साथ ही पाठ्यक्रम एवं अन्य जानकारी युवा प्रकोष्ठ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें