ब्रेकिंग

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: हम सौभाग्य शाली है जो इतनी बड़ी संख्या में विवाह संपन्न कराने जा रहे हैं-राज्यमंत्री श्री लोधी

admin

Sat, Jul 13, 2024
  • हम सौभाग्य शाली है जो इतनी बड़ी संख्या में विवाह संपन्न कराने जा रहे हैं-राज्यमंत्री श्री लोधी वर-वधु एवं उनके परिवारजनों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े सभी की उचित व्यवस्था की जाये मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत आज होंगे 1971 जोड़ों के हाथ पीले
दमोह : 13 जुलाई 202
  • इस वर्ष मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा विवाह सम्मेलन जबेरा विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा में आज 14 जुलाई 2024 को संपन्न होने जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में 1971 जोड़ों के हाथ पीले किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने पहुंचकर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए । इस दौरान विवाह स्थल पर भोजन व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन स्थल, पार्किंग स्थल सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा जहां जो कमियों नजर आयें उनको पूर्ण किया जाये। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि हम सौभाग्य शाली है जो इतनी बड़ी संख्या में विवाह संपन्न कराने जा रहे हैं, गरीब परिवारों के बेटा-बेटियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार से वर वधु एवं उनके परिवार जनों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े सभी की उचित व्यवस्था की जाए।
  • प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम अविनाश रावत, तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन सीईओ मनीष बागरी, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी फेमीदा खान, रुपेश सेन, मूरत सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह लोधी, गोविंद यादव, सतपाल सिंह,भारत सिंह साहित अधिकारी कर्मचारी जनों की उपस्थिति रही।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें