ब्रेकिंग

तेज बारिश में भी नहीं थमा जनाक्रोश: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में संजय चौराहा पर चक्का जाम

दमोह बकायन में गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आगाज़, राग मेघ और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां दमोह। मध्यप्रदे

दमोह: जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 7 वाहनों से ₹7,000 जुर्माना वसूला

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: **बकस्वाहा: वार्ड 13 में जल संकट, निवासियों ने उठाई जल आपूर्ति की गुहार**

admin

Sun, Sep 29, 2024

**बकस्वाहा: वार्ड 13 में जल संकट, निवासियों ने उठाई जल आपूर्ति की गुहार**

विनोद कुमार जैन 

  बकस्वाहा: नगर परिषद बकस्वाहा के वार्ड नं. 13 के निवासी भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय जनसमुदाय ने नगर पालिका अधिकारी को एक शिकायती पत्र प्रेषित कर जल आपूर्ति की समस्या के समाधान की मांग की है। वार्डवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि जवाहर खटीक के निवास से लेकर कैलाश खटीक के घर तक स्थापित लगभग एक दर्जन नलों में पिछले कई महीनों से पीने का पानी नही आ रहा है। इस स्थिति के चलते, बारिश के मौसम में भी उन्हें शुद्ध जल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।   स्थानीय निवासी दीलीप खटीक ने कहा, "हमें रोज़ पानी की खोज में दूर जाना पड़ता है। यह हमारी दैनिक दिनचर्या में विघ्न डाल रहा है।" रामकुमार खटीक ने अपनी व्यथा व्यक्त की, "बारिश में भी जल नहीं आ रहा है, हम सभी महीनों से इस समस्या से त्रस्त हैं।" महेंद्र खटीक ने कहा, "हमने बार-बार शिकायत की, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही।" सुरेंद्र खटीक ने कहा, "हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। मजबूरन हमें कुएं से पानी लाना पड़ता है।" विकास खटीक ने कहा, "इस समस्या का समाधान तुरंत होना चाहिए, अन्यथा हमारी स्थिति और भी कठिन हो जाएगी।" शिकायती पत्र में निवासियों ने स्पष्ट किया है कि जल की कमी के चलते उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से शीघ्रता से इस संकट का समाधान करने की मांग की है ,उन्होंने बताया मुख्य पाइपलाइन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है।   नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र नायक ने बताया कि कुछ वार्डों में विकास कार्य चल रहा है, जिसके कारण जल आपूर्ति में व्यवधान आ सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जल सप्लाई पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी। नगर परिषद बकस्वाहा के सह अभियंता शोभीत मिश्रा ने कहा कि mpudc को पत्र लिखकर वार्ड में बधित जल सप्लाई को जल्द प्रांरभ करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें