जनभागीदारी से ही सफल होंगे जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान : सांसद राह : जनभागीदारी से ही सफल होंगे जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान : सांसद राहुल सिंह लोधी
Jankranti Express
Sun, Aug 2, 2026
जनभागीदारी से ही सफल होंगे जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान : सांसद राहुल सिंह लोधी

दमोह, 2 अगस्त। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत मराहार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने सहभागिता करते हुए ग्राम पंचायत परिसर में 101 पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि सरकार जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। वहीं वर्षाकाल में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही "कैच द रेन" अभियान के जरिए वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि इन अभियानों की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब आमजन सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं। उन्होंने ग्राम पंचायत मराहार में लगाए गए 101 पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) ईश्वर ज़रांदे ने बताया कि जिले में इस वर्ष 25 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लगभग 100 स्थानों पर लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में है। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित लक्ष्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, ग्रामवासी तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उस्थित रहे।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन