ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: विश्व हिन्दू परिषद दमोह के द्वारा डाक्टर हाऊस में लगाया गया विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद शिविर 

admin

Wed, Jul 31, 2024
विश्व हिन्दू परिषद दमोह के द्वारा डाक्टर हाऊस में लगाया गया विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद शिविर  100 से अधिक मरीजों ने शिविर आकर कराई आंखों की जांच दमोह। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जिला दमोह के द्वारा दमोह के डॉक्टर हाऊस में एकदिवसीय विशाल नेत्र शिविर दादा वीरेंद्र पुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय के निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद शिविर में 100 अधिक मरीजों ने शिविर में आकर जांच कराई। विश्व हिन्दू परिषद जिला दमोह के ज़िला मंत्री नरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा सेवा कार्य के अभियान के तहत आज विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 16 मरीज़ जिनके आपरेशन होना है। उन्हें दादा वीरेन्द्रपुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय जबलपुर भेजा गया है। जिनका निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा। नेत्ररोग सहायक अमित देशपांडे ने दमोह जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आपके दमोह जिले में हमारी संस्था निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगे भी जिले के अन्य स्थान पर आयोजित किए जाएंगे। अधिक से अधिक संख्या में मरीज शिविर में शामिल होकर लाभ ले। इस दौरान प्रमुख रूप से अजय खत्री ,मोंटी रायकवार, दुर्गा लोधी, बबलू राय सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।   भवदीय नरेंद्र जैन ज़िला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद दमोह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें