ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सड़क नहीं होने से मरीज को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी, बारिश में वायरल : ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जब कोई महिला, बच्चा या अन्य ग्रामीण बीमार पड़ता है तो एंबुलेंस या अन्य वाहन गांव तक पहु

Jankranti Express

Sun, Aug 16, 2026

सड़क नहीं होने से मरीज को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी, बारिश में वायरल हुआ वीडियो

सड़क नहीं होने से मरीज को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी, बारिश में वायरल हुआ वीडियो

दमोह/पथरिया। मध्य प्रदेश की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक मरीज को चारपाई पर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण रास्ता खराब होने और सड़क सुविधा नहीं होने से मरीज को इलाज के लिए चारपाई के सहारे ले जाना पड़ा।

मामला ग्राम पंचायत जेरठ के ग्राम दतुआ का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दतुआ गांव से मेन रोड तक करीब 2 किलोमीटर सड़क नहीं है। बारिश के मौसम में रास्ता खराब और कीचड़युक्त हो जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जब कोई महिला, बच्चा या अन्य ग्रामीण बीमार पड़ता है तो एंबुलेंस या अन्य वाहन गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीज को चारपाई पर रखकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दतुआ गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं में विजय सिंह, महेंद्र सिंह, नारायण सिंह, दीवान सिंह, बसोरी सिंह, अंगद सिंह, संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, राम सिंह और खिलान सिंह शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सड़क की समस्या और गंभीर हो जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीमारी और आपात स्थिति में आखिर ग्रामीण कब तक चारपाई के सहारे मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचाते रहेंगे?

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें