ब्रेकिंग

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बटियागढ़ में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, 2 : बटियागढ़ में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, 2 पेटी शराब बरामद

Jankranti Express

Sun, Sep 6, 2026

🚨 बटियागढ़ में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, 2 पेटी शराब बरामद

बटियागढ़ में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, 2 पेटी शराब बरामद

तस्करों ने पुलिस पहुंचने से पहले छोड़ी मोटरसाइकिल और शराब, मौके से हुए फरार

बटियागढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम बकायन में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता सामने आई है। ग्रामीणों ने अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने पर तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मौके से 02 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर अपनी मोटरसाइकिल और अवैध शराब छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से बरामद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

🔥 नशे के खिलाफ ग्रामीणों की मुहिम

गांव में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने एक बार फिर नशे के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि युवाओं और ग्रामीण परिवारों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अवैध शराब के स्रोत और इसके पीछे जुड़े लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जन क्रांति एक्सप्रेस — नशे के खिलाफ आवाज, जनता की खबर।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें