दर्शन करने पहुंचे मंत्री लखन पटेल, श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध हन : विदिशा। मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन पटेल ने विदिशा स्थित
Jankranti Express
Sat, Aug 15, 2026
दर्शन करने पहुंचे मंत्री लखन पटेल, श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध हनुमान मंदिर में किए दर्शन


विदिशा। मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन पटेल ने विदिशा स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध हनुमान मंदिर (रंगई धाम) पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन किए।
मंत्री लखन पटेल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर दर्शन करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन करते हैं।
मंत्री के मंदिर पहुंचने पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन