ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: उपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज की दमोह में हुई मंगल अगवानी

admin

Wed, Jan 15, 2025
उपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज की दमोह में हुई मंगल अगवानी दमोह: परम पूज्य उपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज का 15 जनवरी को दमोह में मंगल प्रवेश हुआ। परम पूज्य गुरुदेव सागर नाका जैन मंदिर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय आयोजन में सम्मिलित होने के लिए दमोह पहुंचे हैं। परम पूज्य उपाध्याय श्री की आहारचार्य जबलपुर नाका जैन मंदिर में संपन्न हुई। वहां के बाद दोपहर में सागर नाका जैन मंदिर परिवार के साथ सकल जैन समाज दमोह के द्वारा उनके मंगल अगवानी करने के लिए किल्लाई नाका से एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस किल्लाई नाका, तीन गुल्ली से होते हुए सागर नाका स्थित सद्गुआं जैन मंदिर पहुंचा। जहां पर परम पूज्य गुरुदेव ने मंदिर में प्रवेश किया। यहां पर मौजूद भक्तों के बीच उन्होंने मंगल प्रवचन के माध्यम से सद्गुआं जैन मंदिर के निर्माण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अपने प्रवचनों के माध्यम से उन्होंने सद्गुआं जैन मंदिर के हुए पंचकल्याणक महोत्सव को याद किया। साथ ही उनकी मुनि दीक्षा भी दमोह में हुई थी और उस क्षण को भी उनके द्वारा याद किया गया। भक्तों के द्वारा तालियां बजा करके इस बात का समर्थन किया गया। विरंजन सागर जी महाराज के अलावा तीन और मुनिराज तथा दो माताजी संघ में पधारी है। सभी का मंगल स्वागत सकल जैन समाज दमोह के द्वारा किया गया। जगह-जगह उपाध्याय श्री का पाद प्रक्षालन किया गया  तो वहीं श्री दिगंबर जैन पंचायत श्री जैन औषधालय समिति सहित जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी के द्वारा उपाध्याय श्री की मंगल अगवानी की गई। प्रवचनों के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। साथ ही आगामी 18, 19 एवं 20 तारीख को होने वाले तीन दिवसीय आयोजन की विस्तार से जानकारी भी दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें