ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एकदिवसीय वॉलीबॉ : दमोह पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, श्रीराम क्लब बना विजेता

Jankranti Express

Sat, Jul 25, 2026

..दमोह पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, श्रीराम क्लब बना विजेता

दमोह पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, श्रीराम क्लब बना विजेता

दमोह। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत पुलिस अस्पताल के सामने स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।

दमोह पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, श्रीराम क्लब बना विजेतादमोह पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, श्रीराम क्लब बना विजेता

प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों एवं स्थानीय टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला श्रीराम क्लब और राम मंदिर सीनियर टीम के बीच खेला गया, जिसमें श्रीराम क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को रक्षित निरीक्षक श्री अभिनव साहू तथा देहात थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र उपाध्याय ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं।

प्रतियोगिता का सफल संचालन श्री मनीष नगाइच ने किया। वहीं रेफरी की जिम्मेदारी शशांक कुमार, विनय दुबे और शैलेंद्र चौधरी ने निभाई, जबकि सिद्दरा अंजुम ने स्कोरर के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि खेलों से जुड़कर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाई जा सकती है तथा नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें