ब्रेकिंग

सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी पैर फिसलने के बाद बचाने नदी में कूदा दूसरा युवक, दोनों आपस में रिश्ते

गड़ोही के ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कथित शराब बिक्री पर रोक और जांच की मांग; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी पैर : सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी पैर फिसलने के बाद बचाने नदी में कूदा दूसरा युवक, दोनों आपस में रिश्ते

Jankranti Express

Sun, Sep 20, 2026

सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी पैर फिसलने के बाद बचाने नदी में कूदा दूसरा युवक, दोनों आपस में रिश्तेदार

सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी  पैर फिसलने के बाद बचाने नदी में कूदा दूसरा युवक, दोनों आपस में रिश्तेदार

सीतानगर। सीतानगर डेम बांध में नहाने के दौरान दो युवकों के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस एवं एसडीईआरएफ की टीम पहुंची और युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनेश पिता रामा पटेल निवासी सीतानगर तथा उनके रिश्तेदार देवेंद्र पटेल निवासी लुकायन डेम पर नहाने गए थे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में चला गया। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद गया। इसके बाद दोनों युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।

सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी  पैर फिसलने के बाद बचाने नदी में कूदा दूसरा युवक, दोनों आपस में रिश्तेदार

स्थानीय निवासी रोहित बरोलिया के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल दोनों युवकों के डूबने की सूचना के बाद परिवारजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस एवं बचाव दल द्वारा डेम में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी और घटना की आधिकारिक पुष्टि तलाश अभियान के बाद सामने आएगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें