ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *हरितिका संस्था के सहयोग से पथरिया विकास खंड में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ*

admin

Sat, Aug 10, 2024
*प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक: 10 अगस्त २०२४ *हरितिका संस्था के सहयोग से पथरिया विकास खंड में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ* पथरिया, दमोह मध्य प्रदेश: आज दिनांक 10 अगस्त २०२४ को पथरिया विकास खंड के कल्याणपुरा ग्राम में हमारे यशश्वी विधायक और मंत्री श्री लखन जी पटेल के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हरितिका संस्था ने भव्य वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। हरितिका संस्था ने आस पास के तीन गाँवों में कुल ५५,००० विभिन्न प्रजाति के वृक्ष लगवाना हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ एवं संचालन हरितिका से संदीप खरे ने किया, उन्होंने मंत्री महोदय, तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। इसके बाद हरितिका के परियोजना निदेशक श्री गौतम चौधरी जी ने कार्बन परियोजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि हरितिका संस्था पिछले ३० वर्षों से देश के चार राज्यों में ग्रामीण विकास के लिए प्रयासरत है। इस कार्बन प्रोजेक्ट के अंतर्गत संस्था ने 1,20,00,000 पौधों के वृक्षारोपण का वृहद् उद्देश्य लिया है। प्रोजेक्ट के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, आजीविका संवर्धन, आय वृद्धि और अन्य ग्रामीण विकास के उद्देश्यों को पूरा किया जा रहा है। मंत्री महोदय ने सभा को संबोधित करते हुए हरितिका संस्था द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंशा की| तदोपरांत मंत्री महोदय ने सभी सम्मिलित जनों से अनुरोध किया कि सभी उपस्थित जन एक एक पौधे लगाएं तथा कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करें| कार्यक्रम में मंत्री महोदय श्री लखन जी पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री व्यास जी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, SDM पथरिया, तहसीलदार पथरिया, सीईओ जनपद पथरिया, सीतानगर, कल्यानपुर तथा रानगिर ग्रामों के सरपंच तथा हरितिका संस्था से परियोजना निदेशक, गौतम चौधरी, कार्यक्रम प्रबंधक संदीप खरे, महेंद्र सिंह, जितेंदर सेन, मनीष तिवारी, विजय द्विवेदी, रामकुमार शिवहरे, तथा अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें