ब्रेकिंग

डायल-112 की मदद से स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हटा सिविल अस्पताल, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

हत्या के मामले में 3 महीने से फरार ₹5 हजार का इनामी आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों के सींगों और गले में लगाए रेडियम बेल्ट दमोह। रात के समय बाईपास और

जिलेभर में एक साथ चला सघन अभियान, गुंडा-निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; अवैध शराब, सट्टा और हथियार के मामलों में भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले—दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा; सीमावर्ती क्षेत्रों में

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 पर क : नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 पर कार्रवाई

Jankranti Express

Wed, Sep 9, 2026

🚨 नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 पर कार्रवाई

नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 पर कार्रवाई

दमोह। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दमोह यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी श्री दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने नवजागृति स्कूल के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते मिले 30 नाबालिग छात्र-छात्राओं के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल ₹30,000 समन शुल्क वसूल किया गया।

नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 पर कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान नाबालिगों के माता-पिता एवं अभिभावकों को मौके पर बुलाकर काउंसलिंग की गई। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने देना कानूनन गंभीर मामला है तथा ऐसी स्थिति में वाहन स्वामी या अभिभावक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है।

परिजनों से भविष्य में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने का आश्वासन लेने के बाद संबंधित वाहनों को सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने जिले के नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात नियमों की अनदेखी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

यातायात पुलिस के अनुसार स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें