सेंट जॉन्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 1100 विद्यार्थियों को : सेंट जॉन्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 1100 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए
Jankranti Express
Sun, Aug 9, 2026
.सेंट जॉन्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 1100 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए

दमोह। सेंट जॉन्स स्कूल में 8 अगस्त को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सुरक्षित आवागमन, सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
राहवीर योजना की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना के बारे में भी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने के महत्व को बताया गया। दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल उचित सहायता करने तथा पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचना देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में करीब 1100 छात्र-छात्राओं, यातायात पुलिस स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण की मौजूदगी रही।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन