ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल : स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

Jankranti Express

Sat, Sep 12, 2026

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

18 से 20 लोग थे सवार, तीन घायलों को जबलपुर रेफर करने की तैयारी; अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

तेंदूखेड़ा। स्टीयरिंग फेल होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 18 से 20 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना में नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, टीआई सरोज ठाकुर और नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली का स्टीयरिंग फेल होने के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें