हनुमान मंदिर बकायन में कपूर आरती में पहुंचे हजारों श्रद्धालु अब देव : हनुमान मंदिर बकायन में कपूर आरती में पहुंचे हजारों श्रद्धालु अब देव उठनी ग्यारस के बाद होगी कपूर आरती बड़ी संख्या में
Jankranti Express
Wed, Jul 22, 2026
हनुमान मंदिर बकायन में कपूर आरती में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
अब देव उठनी ग्यारस के बाद होगी कपूर आरती बड़ी संख्या में वाहनों की लगी रही कतार चाक चौबंद व्यवस्था में लगे रहे पुलिसकर्मी

बटियागढ़. तहसील के बकायन गांव में प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को कपूर आरती में भक्तों का बड़ी संख्या में नजारा देखा गया वहीं कपूर आरती की गई जहां हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए वहीं बटियागढ़ थाना पुलिस द्धारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई
भक्तों का कहना है कि इस मंदिर में जो भी भक्त आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है विशेष कपूर आरती बकायन गांव स्थित इस देव को लोग इमला वाले हनुमान जी महाराज के नाम से जानते हैं. हजारों श्रद्धालु यहां कपूर आरती कराते हैं. देव उठनी ग्यारस से देव शयनी ग्यारस तक जो पहला और अंतिम मंगलवार पड़ता है, उस दिन तक यहां पर 'मन्नत की आरती' होती है. उसके बाद से मन्नत आरती का आयोजन बंद हो जाता है.मंदिर के पुजारी सत्यम गौतम ने बताया कि देव शयनी ग्यारस के अंतिम मंगलवार को मंदिर में सैकड़ों हनुमान भक्तों की मौजूदगी के बीच करीब 125 किलो से अधिक कपूर से आरती की गई लोग इस देव स्थल पर दूर-दराज के इलाकों से भी आते हैं. जिले के एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने मन्नत मांगी थी. जिसके पूरा हो जाने पर वे यहां आए और कपूर आरती करवाई है. यह स्थान लोगों की आस्था का केंद्र है जहाँ बड़ी संख्या में भक्त पहुँचते है मंदिर के महंत पंडित हरिदास महाराज जी ने बताया की आज मंगलवार को अंतिम कपूर आरती की गई इसके बाद देवउठनी ग्यारस के बाद कपूर आरती प्रारंभ की जाएगी यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है , इस मौके पर पंडित रामदास विदुआ, हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यम गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन